नवीन निश्चल, नई दिल्ली: तिहाड़ जेल में चोरी छुपे तंबाकू की बरामदगी का बड़ा मामला सामने आया है। जिसे जेल नंबर 1 के एक वॉर्ड से बरामद किया गया है। इसका कुल वजन 12 से 18 किलो के बीच में बताया जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जेल प्रशासन से होना बाकी है।जेल प्रशासन ने सीज किया तंबाकूतम्बाकू की बरामदगी तिहाड़ जेल कर्मियों के द्वारा एक गुप्त सूचना पर एक वॉर्ड में छापा मारकर की गई है।
बरामद तंबाकू को जेल प्रशासन ने सीज किया है। अब तिहाड़ हेड क्वॉर्टर प्रशासन द्वारा एक कमिटी बनाकर इस मामले की छानबीन भी करवाई जा रही है।कैदियों के सोने वाले फट्टे में छुपाकर रखी गई तंबाकू की खेपतिहाड़ जेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह तंबाकू की खेप कैदियों के सोने वाले फट्टे के साथ छुपाकर रखी गई थी।
पता चला कि जिस वॉर्ड से यह बरामद की गई है, उसमें रहने वाले एक कैदी को कुछ समय पहले ही मंडोली जेल में ट्रांसफर किया गया था। जेल प्रशासन को भनक लगी थी कि वह तंबाकू बेचने के धंधे में शामिल है।बरामदगी को लेकर नहीं दर्ज हुई शिकायतऐसी आशंका जताई जा रही है कि जिस कैदी को तिहाड़ पता जेल से मंडोली जेल भेजा गया है, उसी ने आगे दूसरे कैदी को बरामद तंबाकू आगे बेचने के लिए दिया होगा।
हालांकि इस बरामदगी को लेकर पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। क्योंकि बरामद तंबाकू के बारे में जेल प्रशासन खुद लगा रहा है कि इसका सोर्स क्या है, आगे यह किस-किस वॉर्ड में पहुंचना था।गौरतलब है कि तिहाड़ जेल में ऐसे प्रतिबंधित पदार्थ की भारी डिमांड रहती है।जांच में आया सामनेजेल में कोल्ड ड्रिंक के एक ढक्कन जितनी तंबाकू की कीमत 500 से 1500 रुपये तक होती है।
जो कैदी मुलाकात पर या अस्पताल में इलाज के लिए जेल से बाहर जाते हैं, उनमें से कुछ कैदी चोरी छुपे इसे शरीर में छिपाकर अंदर ले आते हैं। उसे फिर धीरे-धीरे इकट्ठा करके आगे ऊंची कीमत पर बेचा जाता है। यह भी पता चला है कि पकड़े जाने से बचने के लिए कार्बन पेपर के अंदर तंबाकू डालकर लाया जाता है। क्योंकि उससे पकड़े जाने की आशंका स्कैनर में बहुत ही कम होती है।
जेल के अंदर लोग कागज के अंदर तंबाकू डालकर पीते हैं।