बुलंदशहर: बुलंदशहर में छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले फैजान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ में फैजान के पैर में गोली लगी है।फैजान पर आरोप है कि वह एक छात्रा का पीछा करता था, अश्लील इशारे करता था और छात्रा के साथ छेड़छाड़ करता था। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी ने युवती के साथ की थी छेड़छाड़पुलिस के अनुसार, आरोपी फैजान ने 25 नवंबर को थाना खुर्जा नगर क्षेत्र में एक युवती का पीछा करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की थी।
पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को 26 नवंबर की रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंगपुलिस का कहना है कि आरोपी फैजान के निशानदेही पर तमंचा बरामदगी के लिए पुलिस जंक्शन रोड पर चंद्रलोक कॉलोनी के पास पहुंची।
इस दौरान आरोपी ने पास में छिपाए गए असलहे से पुलिस पर गोली चला दी और मौके से भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी।पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारपुलिस ने घायल अवस्था में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इलाज के लिए आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है।
आरोपी बुलंदशहर के मलगौसा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पुलिस आगे की कार्रवाही के लिए आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।