लखनऊः लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में भी सिंचाई विभाग जैसे घोटाले की आशंका सामने आई है। विभाग के वाराणसी जोन में बकाया वेतन और एरियर के नाम पर करीब 100 वाउचर से ₹4.70 करोड़ का संदिग्ध भुगतान हुआ।कई भुगतान ऐसे कर्मचारियों के नाम पर हुए, जिनकी नियुक्ति, सेवा पुस्तिका और वेतन बिल से सत्यापन नहीं हो सका है।

वहीं, कुछ कर्मचारियों के नाम पर दो से चार बार भुगतान कर दिया गया। एजी ऑडिट में ये आपत्तियां सामने आने के बाद पीडब्ल्यूडी मुख्यालय से रिपोर्ट तलब की गई है।निर्माण खंड (भवन) के भुगतान पर उठे सवालपीडब्ल्यूडी के वाराणसी जोन के चीफ इंजिनियर को 18 नवंबर को भेजे गए पत्र में सबसे अधिक सवाल निर्माण खंड (भवन) के भुगतान पर उठे हैं।

इसी निर्माण खंड-01 और प्रांतीय खंड में हुए कई भुगतान पर सवाल उठे हैं। इस पर वाराणसी क्षेत्र के चीफ इंजिनियर सुरेंद्र कुमार ने मामले की जांच के लिए अधीक्षण अभियंता प्रवीण की अध्यक्षता में कमिटी बनाई है।इन पेमेंट पर सवाल 37 वाउचर से ₹2.13 करोड़ का निर्माण खंड (भवन) में भुगतान 23 वाउचर के ₹1.38 करोड़ के पेमेंट में दो या ज्यादा बार भुगतान की आशंका 10 कर्मचारियों को दो से चार बार एरियर में समान रकम दी गई।

17 वाउचर से कुल 59,97,082 रुपये का भुगतान हुआ तीन कर्मचारियो को तीन बार और पांच को दो-दो बार भुगतान हुआ प्रांतीय खंड में 34 वाउचर से 1,41,92,615 रुपये का भुगतान हुआ 26 वाउचर से हुए 1,27,14,759 रुपये के भुगतान पर उठे सवालएक कर्मचारी को चार बार पेमेंटमेट फूलचंद सिंह के नाम पर चार अलग-अलग वाउचर से भुगतान किया गया।

14 जनवरी 2026 को 6.31 लाख, 25 मई को 5.20 लाख, 27 जुलाई को फिर 5.20 लाख और 27 अगस्त को 6.48 लाख रुपये दिए गए। 25 मई और 27 जुलाई के वाउचर में 5,20,479 रुपये की समान राशि दर्ज है।तीन बार भुगतान, हर बार अलग पदनाममजीद के नाम पर तीन वाउचर से 17,08,492 रुपये का भुगतान दर्ज है। 30 जनवरी को 7,10,146 रुपये, 14 जनवरी को 6,31,203 रुपये और एक जून को 3,67,143 रुपये का भुगतान हुआ।

किसी वाउचर में उनका पदनाम मेट तो किसी में स्वीपर दर्ज है।