लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से जारी प्रणपत्र केवल चुनावी वादों की सूची नहीं, बल्कि 'पीडीए प्लस' का फॉर्म्युला भी है। इसमें पीडीए के साथ युवा, ग्रामीण मतदाता, मध्यम वर्ग, महिलाओं और कर्मचारियों को जोड़ने की कोशिश है। यही नहीं, सपा अपने पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समीकरण को आर्थिक अवसरों से भी जोड़ना चाहती है।यही वजह है कि सरकारी ठेकों और योजनाओं में पीडीए को आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व देने का वादा किया गया है।

सरकारी ठेकों में दलितों और पीडीए के लिए पहली बार 50 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐलान किया गया है।राजनीतिक विश्लेषकों का ये कहना हैप्रणपत्र की सबसे अहम राजनीतिक धुरी पीडीए है। अखिलेश ने इसके जरिए पीडीए की शिक्षा, रोजगार, आर्थिक स्थिति और सरकारी व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के समाधान को सामाजिक न्याय के एजेंडे से जोड़ने का प्रारूप सामने रखा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इसके पीछे पार्टी की कोशिश है कि पीडीए केवल चुनावी पहचान का नारा न रहकर लाभार्थी आधारित सामाजिक गठजोड़ में बदल सके।सपा ने बेरोजगारी को भी बनाया मुद्दाप्रणपत्र में सामाजिक न्याय के साथ युवाओं पर भी सपा का फोकस है। सरकारी भर्तियों, रोजगार के अवसर, कौशल विकास और स्वरोजगार जैसे विषयों को प्राथमिकता देने के पीछे सपा की कोशिश बेरोजगारी को सीधे राजनीतिक मुद्दे में बदलने की हैं।

इसके जरिए प्रतियोगी छात्रों और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के साथ शिक्षित मध्यम वर्ग तक पहुंच बढ़ाने की कोशिश है।ग्रामीण वोटों पर भी जोरकिसान, खेती की लागत, सिंचाई और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्राथमिकता देकर पार्टी ग्रामीण वोटों में पकड़ मजबूत करना चाहती है। राजनीतिक रूप से यह अहम है, क्योंकि पीडीए के सामाजिक आधार का बड़ा हिस्सा ग्रामीण इलाकों में है।

वहीं, स्वास्थ्य सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को जगह देकर सपा प्रणपत्र को सिर्फ कल्याणकारी घोषणाओं तक सीमित रखने के बजाय विकास का दस्तावेज भी दिखाना चाहती है।