क्राइस्टचर्च: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को टेस्ट क्रिकेट में पहला विकेट मिल गया है। टीम इंडिया क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का दूसरा मै खेल रही है। इस मैच में बरार को डेब्यू का मौका मिला। टीम में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह उन्हें शामिल किया गया। अपने 5वें ओवर में बरार को पहली सफलता मिली।गुरनूर बरार ने कॉन्वे को आउट कियादाएं हाथ के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने न्यूजीलैंड के ओपनर डेवोन कॉन्वे को आउट किया।

राउंड द विकेट से गेंद कॉन्वे के पैड पर आकर लगी। अंपायर ने जोरदार अपील पर ऊंगली खड़ी कर दी। बल्लेबाज ने इसके बाद डीआरएस लिया लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। कॉन्वे के बल्ले से 79 गेंद पर 31 रनों की पारी निकली। उन्होंने इसमें चार चौके मारे।