एक्सयूवी अनियंत्रित हो गई और दोनों को टक्कर मार दी गंगा बैराज के पास मेघनपुरवा गांव के सामने हाईवे की ओर जाने वाली सड़क पर तेज रफ्तार एक्सयूवी अनियंत्रित हो गई और दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में नरेश को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद कार सवारों ने भागने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर लिया।

प्राथमिकी दर्ज कर की जाएगी कार्रवाई गुस्साई भीड़ ने कार चला रहे युवक और उसके साथी की पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। कोहना थानाध्यक्ष मनीष सिंह चौहान ने बताया कि कार चालक नाबालिग बताया जा रहा है। उसके परिजनों को उम्र संबंधी दस्तावेज लेकर थाने बुलाया गया है। दस्तावेजों की जांच के बाद ही उसकी उम्र स्पष्ट होगी।

तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।