क्या कांग्रेस में अंदरखाने टकराव है? क्या सत्ता में आने के बाद तेलंगाना कांग्रेस कुरुक्षेत्र का मैदान बन चुकी है? यह सवाल उठ रहे हैं, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के एक बयान के बाद। आरोप है कि इस बयान में रेवंत रेड्डी ने अपने ही पार्टी विधायकों के लिए कहा है कि उन्हें पागल कुत्तों ने काटा है। अब मुख्यमंत्री रेड्डी ने यह बात क्यों कही और उन्हें अपने ही पार्टी के विधायकों, सांसदों और मंत्रियों का विरोध क्यों झेलना पड़ रहा है।

आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला?सत्ता में आने करीब तीन महीनों के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को चौतरफा आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। विपक्ष तो उन्हें आड़े हाथों ले ही रहा है, अब अपनी पार्टी में भी उनकी आलोचना हो रही है। रेवंत रेड्डी की यह आलोचना, भ्रष्टाचार के आरोपों, डेवलपमेंट फंड्स, मंत्रियों के बीच टकराव आदि को लेकर हो रही है।

इसको लेकर कांग्रेस हाईकमान के पास उनकी शिकायतें भी पहुंचने लगी हैं। इसको देखते हुए नए पार्टी प्रभारी को इन विवादों पर काम करने के लिए भी कहा गया है।क्या है ताजा विवादताजा विवाद, मुनुगोडे विधायक कोमातिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी के आरोपों को लेकर है। राज गोपाल ने आरोप लगाया कि रेवंत रेड्डी सिर्फ उन्हीं लोगों की सुनते हैं जो उनकी सर्किल में शामिल हैं।

उस सर्किल से बाहर किसी भी व्यक्ति, चाहे वह विधायक ही क्यों ना हो, उसकी सुनवाई नहीं होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास निधि, कोंडांगल और अन्य मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्रों के लिए ही जारी की जाती है। वहीं, अन्य विधायकों को बेसिक विकास कार्यों के लिए धन आवंटित कराने के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है।

उन्होंने इसको लेकर एक राजनीतिक कुरुक्षेत्र की भी चेतावनी दी है।सीएम रेवंत रेड्डी ने क्या कहाइस मामले में ट्विस्ट तब आया, जब सीएम रेवंत रेड्डी ने इन आरोपों का जवाब दिया। हालांकि उन्होंने किसी विधायक का नाम नहीं लिया, लेकिन बात ऐसी कही है जो तमाम लोगों को चुभेगी। असल में रेवंत रेड्डी ने कहा कि उनकी पार्टी के कुछ विधायकों को पागल <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/kuttey data-vars-anchor-text=कुत्ते data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>कुत्ते ने काट लिया है।

इसको लेकर राज गोपाल रेड्डी और ज्यादा भड़क उठे। उन्होंने विधायकों की प्रतिष्ठा को लेकर सवाल उठाए। इसके अलावा, उन्होंने सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त शासन के दावों पर भी सवाल उठाए।अन्य विधायकों में भी असंतोषबात केवल राजगोपाल रेड्डी तक नहीं है। जडचेरला विधायक जे अनिरुद्ध रेड्डी ने एक और राजनीतिक रूप से नुकसान पहुंचाने वाला मुद्दा उठाया।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी अधिकारी ठेकेदारों से छोटे विकास कार्यों के लिए भी 10-20 फीसदी कमीशन मांग रहे हैं। जब तक अवैध भुगतान नहीं किया जाता, तब तक बिल रोक दिए जाते हैं। उन्होंने लगभग 40 करोड़ रुपए के लंबित विकास कार्य बिलों का मुद्दा भी उठाया और अनिश्चितकालीन अनशन की धमकी दी।पहले से भी है विवादयह तो कुछ ताजा मामले हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने की शुरुआत में, दिल्ली में इंडिया ब्लॉक रैली के दौरान, वरिष्ठ मंत्री दमोदर राजनारसिम्हा और जुक्कल के विधायक टी लक्ष्मीकंठ राव के बीच दिल्ली में जबर्दस्त बहस हुई थी। वहीं, उद्योग मंत्री डी श्रीधर बाबू और पेड्डापल्ली सांसद जी वामशी कृष्णा के बीच भी मतभेद थे। जिन्होंने विधायक <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/vijay data-vars-anchor-text=विजय data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>विजय रामन राव और मक्कन सिंह राज ठाकुर के खिलाफ प्रस्तावित अनुशासनात्मक कार्रवाई पर सवाल उठाए और पार्टी अनुशासन में असमानता को लेकर सवाल उठाए असमान लागू होने पर प्रश्न उठाए।