भारतीय क्रिकेट टीम में धार्मिक भेदभाव के आरोप लगाने वाले इमरान मसूद अपनी पार्टी में अलग-थलग पड़ते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने खुद को इस बयान से अलग कर लिया है। उनका कहना है कि टीम का चयन हमेशा खिलाड़ियों के फॉर्म के आधार पर होता है, न कि उनके धर्म के आधार पर। हालांकि, उन्होंने विरोधियों पर आरोप लगाया कि वे देश में सांप्रदायिक बंटवारे का माहौल बना रहे हैं।

इस मुद्दे पर ओवैसी ने मोहम्मद सिराज की जमकर तारीफ की और कहा कि वह जल्द वापसी करेंगे।आपको बता दें कि कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने आरोप लगाया था कि न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को उनके धर्म की वजह से प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया। उनके इस बयान पर कांग्रेस के ही मुमताज पटेल ने कहा, क्रिकेट जैसे खेल में नफरत या धार्मिक बंटवारे के लिए कोई जगह नहीं है।

जब हम टीम इंडिया की बात करते हैं, तो सबसे अहम बात भारत है। हमारे देश में हमेशा क्रिकेट का बेहतरीन रूप देखने को मिला है, जिसे हमारे नागरिक पूरे जोश के साथ पसंद करते हैं। मैं यही कहूंगी कि यह धार्मिक बंटवारा बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है।काबिलियत के आधार पर टीम इंडिया का चयनउन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों के चयन में हमेशा उनकी काबिलियत को अहमियत दी गई है, न कि उनकी पहचान को।

यह खेल हमेशा समाज की दरारों और विवादों से दूर रहा है। उन्होंने आगे कहा, मुझे लगता है कि हमेशा उन्हीं खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है जो सबसे अच्छे फॉर्म में हैं और उस टूर्नामेंट के लिए सबसे उपयुक्त हैं। मैंने कभी नहीं देखा कि क्रिकेट को राज्यों, धर्म, संस्कृति या जाति के नाम पर बांटा गया हो।

हमें इन सब चीजों को खेल से दूर रखना चाहिए।ओवैसी किसके साथ?इस मुद्दे पर एआईएमआईएम चीफ और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा, मोहम्मद सिराज हैदराबाद के एक गरीब परिवार से आते हैं। वे एक ऑटो-रिक्शा चालक के बेटे हैं। उन्होंने बहुत कड़ी मेहनत की है। दुनिया शायद उन बलिदानों और मुश्किलों के बारे में नहीं जानती जो उन्होंने झेली हैं।

फिर भी अपनी कड़ी मेहनत, लगन और मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर वे भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कई टेस्ट मैच खेले हैं और 144 टेस्ट विकेट लिए हैं।''उन्होंने आगे कहा, ''सिराज की सबसे बड़ी ताकत उनकी इच्छाशक्ति है। उन्हें दबाना या किनारे कर देना आसान नहीं है। सिराज वापसी करेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में उन्होंने सभी पांच मैच खेले।

एक तेज गेंदबाज के तौर पर 1,113 गेंदें फेंकीं और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। वे एक सच्चे फाइटर हैं। उनका चरित्र और सादगी मिसाल कायम करने वाली है। मुझे पूरा भरोसा है कि सिराज वापसी करेंगे। लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते रहेंगे और टीम को और भी बड़ी सफलता दिलाने में मदद करेंगे।क्या बोले थे ओवैसी?इससे पहले इमरान मसूद ने कहा था, कहा जा रहा है कि अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें टीम में जगह नहीं मिली।

उनका नाम सिराज है, शायद इसीलिए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया। अगर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी आप किसी खिलाड़ी को नहीं चुन रहे हैं, तो यह साफ तौर पर भेदभाव है। बाद में उन्होंने अपनी बात को साबित करने के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और बल्लेबाज सरफराज खान का भी जिक्र किया।इमरान मसूद ने कहा, “मोहम्मद शमी हैं, सरफराज हैं और ऐसे कई अन्य खिलाड़ी भी हैं।

चयन का आधार सिर्फ प्रदर्शन होना चाहिए। अगर कोई अच्छा खेल रहा है तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए कि वह कहां से आता है।”