असम के कछार जिले का 35 साल का युवक अब्दुल मुक्तदिर लस्कर उर्फ मुन्ना रूस में गायब हो गया है। उसके परिवार को डर है कि अजरबैजान में अच्छी नौकरी का वादा करके उसे विदेश ले जाया गया और बाद में रूसी सेना में शामिल कर लिया गया। वह रूस-यूक्रेन युद्ध में भेजा गया हो, इस बात से भी परिवार चिंतित है।मुन्ना कछार जिले के सोनाई पुलिस स्टेशन के तहत तुलारग्राम गांव का रहने वाला है।

उसकी पत्नी का नाम सलमा बेगम बरभुइया है। दोनों के दो छोटे बच्चे हैं, एक तीन साल का बेटा और एक साल की बेटी। मुन्ना की पत्नी बताती हैं कि 26 अगस्त को उन्होंने आखिरी बार उनसे फोन पर बात की थी। उसके बाद से उनका फोन नहीं लग रहा और कोई जानकारी नहीं मिल रही।14 जुलाई को पहुंचा था मॉस्कोपरिवार के पास मौजूद फ्लाइट रिकॉर्ड के मुताबिक, मुन्ना 14 जुलाई को मुंबई से बाकू (अजरबैजान) होते हुए मॉस्को पहुंचा था।

अजरबैजान में नौकरी मिलने का ऑफर आने के बाद ही वह भारत से रवाना हुआ था। 30 जुलाई को वापस आने का टिकट बुक था, लेकिन मुन्ना कभी घर नहीं लौटा। परिवार की चिंता तब और बढ़ गई जब फेसबुक पर एक तस्वीर सामने आई। इस तस्वीर में मुन्ना कई विदेशी नागरिकों के साथ रूसी सेना की वर्दी पहने दिख रहा है।तस्वीर देखकर शक और गहरा हो गया कि उसे सिविलियन नौकरी का लालच देकर विदेश ले जाया गया और बाद में सेना में भर्ती कर लिया गया।

हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि मुन्ना सच में रूसी सेना में शामिल हुआ है या उसे युद्ध में तैनात किया गया है।परिवार को कई जानकारी नहींमुन्ना की पत्नी सलमा बेगम अपने दोनों छोटे बच्चों के साथ उसका इंतजार कर रही है। फिलहाल परिवार के पास मुन्ना के ठिकाने या उसकी सुरक्षा के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

उन्होंने प्रधानमंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/narendra-modi data-vars-anchor-text=नरेंद्र मोदी data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>नरेंद्र मोदी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से अपील की है कि वे मामले में दखल दें, मुन्ना का पता लगाएं और उसे सुरक्षित भारत वापस लाएं।

परिवार चाहता है कि सरकार रूसी अधिकारियों से बात करके यह पता लगाए कि मुन्ना को सेना में शामिल होने के लिए उकसाया गया था या मजबूर किया गया।30 सितंबर को MEA ने किया था अलर्टबता दें कि यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब विदेश मंत्रालय ने भारतीयों को रूस में बिना जांचे-परखे नौकरी स्वीकार करने से सावधान किया है।

30 सितंबर को जारी सलाह में मंत्रालय ने कहा था कि रूसी सेना में शामिल होना खतरनाक है और ऐसे ऑफर से दूर रहना चाहिए। मंत्रालय का कहना है कि जो भारतीय नागरिक रूसी सेना में काम कर रहे हैं, उनकी सुरक्षा और जल्द छुट्टी के लिए भारत रूसी अधिकारियों से संपर्क में है।अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूक्रेन के अधिकारियों का दावा है कि 2022 से अक्टूबर 2026 के बीच 151 देशों के करीब 46 हजार विदेशी नागरिकों ने रूसी सेना के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किए।

इनमें कई भारतीयों के भी शामिल होने की खबरें आती रही हैं। हालांकि इन आंकड़ों की अलग से पुष्टि नहीं हो सकी है।