तीन माह में तीन बार प्रमोशन लिया था सीबीआई की टीम को ओमकार यादव के पास से 1.29 लाख रुपये भी मिले थे। कार्यालय अधीक्षक वंदना सिन्हा ने ऑउट ऑफ वे जाकर तीन माह में तीन बार प्रमोशन लिया थ। वंदना ने छावनी परिषद में 10 अप्रैल 2003 को स्टेनोग्राफर के पद पर ज्वॉइन किया था। एक नवंबर 2022 को कनिष्ठ लिपिक के पद पर प्रमोशन हुआ।

ठीक एक माह बाद एक दिसंबर को उनका भूमि लिपिक के पद पर प्रमोशन हुआ। लंबे समय से सुविधा शुल्क ले रही थी वंदना फिर एक जनवरी 2023 को कार्यालय अधीक्षक के पद पर प्रमोशन हुआ था। छावनी परिषद के कर्मियों ने वंदना को पहले स्टेनोग्राफर पद पर ही तैनात बताया था। नियम यह है कि लगातार तीन माह में किसी भी कर्मचारी को प्रमोशन नहीं दिए जा सकते।

परिषद में चर्चा है कि वंदना लंबे समय से सुविधा शुल्क ले रही थी और हिस्सा ऊपर तक पहुंचता था। इस संबंध में छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी स्टीफन पीडी सवालों के जवाब देने से कतराते नजर आए। किसी कर्मचारी के रिटायर्ड होने पर वंदना सिन्हा को प्रमोशन मिल गया था लेकिन लगातार तीन महीने में तीन प्रमोशन नहीं होने चाहिए थे।

इसकी जांच कराई जाएगी। -लखन लाल ओमर, नामित सदस्य, छावनी परिषद प्रधान निदेशक को सौंपा था पत्र छावनी परिषद प्रशासन के रवैये से परेशान शिवा कुमार, संदीप कुमार, विशाल कुमार, नंदकिशोर, गीता, प्रिंस, पूजा, पोपे, आकाश यादव, वीरेंद्र, गोविंद और अविनाश 16 मार्च को लखनऊ के रक्षा संविदा मध्य कमान गए थे। उन्होंने बताया कि वहां प्रधान निदेशक सद्भावना सिंह को पत्र सौंपा था।

इन सभी लोगों का कहना था कि इनके परिजन की मृत्यु हो गई है, लेकिन उन्हें अभी तक सुनिश्चित कॅरिअर प्रोन्नयन (एसीपी) का पैसा नहीं मिला है और न ही मृतक आश्रितों को नौकरी मिली है। तबसे वे दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं।