सिर काटने और युद्ध में भेजने की धमकी रकम न देने पर सोहन का सिर काटने और उसे यूक्रेन युद्ध में भेजने की धमकी दी गई। बड़े भाई रामजीत पाल के मुताबिक, आखिरी चैट में चार हजार डॉलर कीमत का सामान गायब होने की बात कही गई थी। संदेश में साफ लिखा था कि जब तक सामान की पूरी कीमत नहीं चुकाई जाएगी, सोहन का पता नहीं बताया जाएगा।

परिजन ने रूस भेजने वाले रोमी पाल के साथ एक पुलिसकर्मी और जैद खान नाम के युवक पर भी संदेह जताया है। मामले में दूतावास से किया जा रहा है संपर्क पुलिस ने रोमी पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्जकर उससे पूछताछ की लेकिन कोई खास जानकारी नहीं मिली। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि मामले में दूतावास से संपर्क किया जा रहा है।

परिजन ने जिस पुलिसकर्मी पर संदेह जताया है वह फजलगंज थाने में तैनात है। उसका कहना है कि वह केवल रोमी के यहां बाइक की सर्विस कराता था। सोहन को रूस भेजने के मामले में उसे कोई जानकारी नहीं है। पुलिस बोली, क्या उसे ढूंढने विदेश जाएंगे सोहन का मोबाइल बंद होने के बाद परिवार घबराकर सबसे पहले रतनपुर चौकी और फिर पनकी थाने पहुंचा।

परिजन का आरोप है कि वहां उन्हें यह कहकर टाल दिया गया कि क्या उसे ढूंढने विदेश जाएंगे, दूतावास में संपर्क करो। परिवार ने 19 नवंबर को सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने संपर्क किया। परिजन के मुताबिक, चार-पांच साल पहले सोहन दुबई में नौकरी करने जाना चाहता था। परिवार ने घर के सबसे छोटे और चहेते बेटे को अपने पास रखने के लिए रतनपुर में ही बाइक सर्विस का गैराज खुलवा दिया।

इसके बाद भी विदेश जाने की इच्छा उसके मन से नहीं गई।