tag manger - कैंट विधानसभा के लिए भोलेनाथ से माँगा था मा. ब्रजेश पाठक को सतवीर सिंह राजू। – KhalihanNews
Breaking News

कैंट विधानसभा के लिए भोलेनाथ से माँगा था मा. ब्रजेश पाठक को सतवीर सिंह राजू।

आज उत्तर प्रदेश के क़ानून मंत्री व कैंट विधानसभा प्रत्याशी मा. ब्रजेश पाठक के आवास पर सदर व्यापार मंडल द्वारा उनको 21 किलो की माला पहनाकर उनका स्वागत किया व बधाई दी।इस कार्यक्रम का नेत्रत्व सदर लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री सतवीर सिंह राजू ने किया।सदर लखनऊ व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल आज मा. ब्रजेश पाठक के आवास पहुँचा और उनका स्वागत किया।
मा. ब्रजेश पाठक ने बताया की सदर लखनऊ व्यापार मंडल हमेशा से उनके साथ खड़ा रहा है और वे आशा करते हैं की आगे भी वह ऐसेही उनको समर्थन देता रेहेगा।उन्होंने सभी व्यापारियों को ये भी आश्वस्त किया की वे कैंट के व्यापारियों की परेशानियों को देखते हुए महत्वपूर्ण प्रयास कर उचित समाधान करेंगे।
राजू ने बताया की कैंट छेत्र का यह सौभाग्य है की भारतीय जनता पार्टी ने उनको ब्रजेश पाठक जैसा प्रत्याशी उनके छेत्र के लिए दिया।श्री राजू ने मा पाठक जी को यह भी आश्वस्त किया की सदर व्यापार मंडल उनके साथ हमेशा से है और आगे भी उनको समर्थन देता रेहेगा और सभी व्यपरीयों का वोट उनको ही जाएगा।उन्होंने यह भी बताया की जब वो मध्य विधानसभा के विधायक थे तो भी उन्होंने करोना काल में लखनऊ डीएम से बात कर सदर व्यापार मंडल से जुड़े सभी व्यापारियों को राहत दिलायी थी।उसके बाद कृष्णा नगर में रहने वाले एक व्यापारी के पिताजी के गुम हो जाने पर उन्होंने ड़ी.गी.पी. को फ़ोन कर मदद भी करवायी थी।

श्रीमती रूप देवी(पूर्व उपाध्यक्ष छावनी परिषद) व संजय दयाल(पूर्व सभासद छावनी परिषद) ने बताया की छावनी छेत्र के सभी लोग उनके साथ हैं और उनको सवा लाख वोटों से जिताएँगे।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिलीप वेश(डब्लू),सुनील वेश,रधे श्याम त्रिपाठी,रणवीर सिंह,संजय अग्रवाल,संजय केसरवानी,सचिन वेश,विजय बाजपेई,प्रेम नारायण वेश आदि मुख्य रूप से थे।

About admin

Check Also

शोध : केला निर्यात पर जलवायु परिवर्तन का असर, 2080 तक खतरा बढ़ेगा

एक नए शोध में पाया गया है कि जलवायु परिवर्तन की वजह से बढ़ते तापमान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *