tag manger - कांग्रेस ने मतदाताओं के लिए जारी किया उन्नति विधान – KhalihanNews
Breaking News

कांग्रेस ने मतदाताओं के लिए जारी किया उन्नति विधान

  • 20 लाख सरकारी रोजगार 
  • दस लाख रुपए तक मुफ्त इलाज
  • मृतक कोविड योद्धाओं को 50 लाख का मुआवजा

लखनऊ | कांग्रेस ने आज उत्तर प्रदेश के लिए अपने घोषणापत्र को उन्नति विधान के रूप में प्रियंका गांधी ने जारी किया| उन्नति विधान जारी करते हुए कहा — कांग्रेस सत्ता में आई तो कोरोना योद्धाओं को योजनाओं को 50 लाख की मदद तथा 10 ल|ख रुपए तक के इलाज की सुविधा देगी | इसके अलावा 20 लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा |

कांग्रेस सत्ता में आते ही 10 दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ करेगी |धान और गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य ढाई हजार रुपए करने का वायदा करते हुए श्रीमती गांधी ने महिला पुलिस कर्मियों की उनके जिले में ही तैनाती देने की भी बात कही | उन्नति पत्र में पत्रकारों पर लगे मुकदमों को खत्म करने की चर्चा करते हुए पूर्व सैनिकों के लिए उत्तर प्रदेश विधान परिषद में एक स्वीट आवंटित करने की बात भी कही गई है | उन्नति पत्र में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के बच्चों के लिए प्राथमिक कक्षाओं से लेकर डिग्री स्तर तक मुफ्त शिक्षा देने का वचन भी दिया गया है | कांग्रेसमें अपने घोषणा पत्र में संविदा कर्मचारियों की जगह नियमित कर्मचारी रखने की बात प्रभावशाली ढंग से सखी है| इसी के साथ प्रदेश में महिलाओं को 40 फ़ीसदी आरक्षण देने का संकल्प भी दोहराया गया है|गौरतलब है कि कांग्रेस ने आवारा पशुओं की वजह से होने वाली क्षति को पूरा करने के लिए ₹3000 का सहयोग करने की बात भी कही है|उन्नति विधान पेश करने से पहले वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए की गई घोषणाओं और युवाओं के पक्ष में कांग्रेस की उपस्थिति को आवश्यक बताया |इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष तथा अन्य कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी माल एवेन्यू स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर उपस्थित थे|

About admin

Check Also

खेल को उद्योग का दर्जा देने वाला भारत का पहला राज्या बना मिजोरम

निवेश को आकर्षित कर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मिजोरम ने खेल को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *