tag manger - झारखंड के कई जिलों में झुलसाने वाली गर्मी का असर, 46 डिग्री तक पहुंचा तापमान – KhalihanNews
Breaking News
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 22 अप्रैल और 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और झारखंड के क्षेत्र में छिटपुट गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। जबकि 21 अप्रैल को पश्चिम बंगाल ओडिशा और झारखंड में कई जगहों पर लू चलने की संभावना है। इस बीच पश्चिमी राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 22 अप्रैल और 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और झारखंड के क्षेत्र में छिटपुट गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। जबकि 21 अप्रैल को पश्चिम बंगाल ओडिशा और झारखंड में कई जगहों पर लू चलने की संभावना है। इस बीच पश्चिमी राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश के आसार हैं।

झारखंड के कई जिलों में झुलसाने वाली गर्मी का असर, 46 डिग्री तक पहुंचा तापमान

झारखंड इस समय प्रचंड गर्मी की चपेट में है। राज्य में इस वक्त इतनी तेज धूप हो रही है कि दिन के 10 बजे से शाम के चार बजे तक घर से निकलना मुश्किल हो गया है। राज्य के कई जिलों में भंयकर लू चल रही है. पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और पलामू में लू चल रही है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार कोल्हान प्रमंडल के बहरागोड़ा (पूर्वी सिंहभूम), सराइकेला तथा जमशेदपुर में ऊष्ण लहर दर्ज की गई। बहरागोड़ा (पूर्वी सिंहभूम) में शनिवार को तापमान 46.4 सेल्सियस दर्ज किया गया। जो राज्य में दर्ज किया गया सर्वाधिक अधितकम तापमान है। इसके अलावा सरायकेला खरसावां में 45.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जबकि पलामू में तापमान 44.5 डिग्री सेलस्यिस दर्ज किया गया है। झारखंड में रांची औऱ खूंटी जिले को छोड़कर बाकी राज्य के सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री के उपर दर्ज किया जा रहा है। झारखंड में तेज धूप और गर्मी को देखते हुए स्कूली बच्चों के समय में बदलाव किया गया है। चिड़ियांघरों में जानवरों को लू से बचाने के लिए पर्याप्त उपाय किए गए हैं। तेंदुआ, बाघ, भालू और शेर के बाड़े में कूलर लगा दी गई है । उनके खानपान का पूरा खयाल रखा जा रहा है और उन्हें दिन में तीन बार नहलाया जा रहा है। राज्य में तेज गर्मी और धूप को देखते हुए राज्य के आठ जिलों में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची की तरफ से जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार 22 अप्रैल को राज्य में कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले के अलावा उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के बोकारो, धनबाद और रामगढ़ जिलों में कहीं कहीं पर हीट वेव की स्थिति देखी जा सकती है. इसके साथ-साथ दक्षिणी छोटा नागुर प्रमंडल के रांची, पलामू प्रमंडल के गढ़वा और पलामू जिले में,संथाल प्रमंडल के देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में कहीं कहीं पर लू चल सकती है. इसके अलावा 22 अप्रैल को भी संथाल परगना प्रमंडल के जिलों में झुलसाने वाली गर्म हवाओं के चलने का अनुमान लगाया गया है। जबकि 23 अप्रैल को दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ वज्रपात और बारिश होने की संभावना है।

भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कहा गया है कि दिन के 12 से 3 बजे तक घर से बाहर नहीं निकले. साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के लिए कहा गया है। एडवाइजरी में कहा गया है कि प्यास नहीं लगने पर भी पानी पीते रहे .सीधे धूप के संपर्क में आने से बचें। सूती और हल्के रंग के कपड़े पहनकर घर से बाहर निकलें. बच्चों और बुजुर्गों में लू लगने की संभावना अधिक होती है इसलिए वो अधिक सचेत और सावधान रहें। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 22 अप्रैल और 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और झारखंड के क्षेत्र में छिटपुट गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। जबकि 21 अप्रैल को पश्चिम बंगाल ओडिशा और झारखंड में कई जगहों पर लू चलने की संभावना है। इस बीच पश्चिमी राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश के आसार हैं।

About admin

Check Also

झारखंड में सिर्फ एक रुपए में होगा किसानों की फसलों का बीमा

झारखंड में सिर्फ एक रुपए में होगा किसानों की फसलों का बीमा

जलवायु परिवर्तन से कम वर्षा से प्रभावित राज्यों में झारखंड के किसान सबसे ज्यादा प्रभावित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *