नई दिल्ली: भारतीय टीम से बाहर चल लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने राजनीति में एंट्री कर ली है। वह अभी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास भी नहीं लिया है। इस बीच चहल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। उन्हें बीजेपी के ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में जगह दी गई है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में नियुक्तियों के तहत चहल को यह जिम्मेदारी दी है। चहल को दिल्ली से विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में जगह मिली है। ओडिशा से प्रोफेसर अद्वैत चरण गड़नायक और उत्तर प्रदेश से अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा को भी विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में ओबीसी मोर्चा में शामिल किया गया है।युजवेंद्र चहल टी20 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे चुकेयुजवेंद्र चहल ने हाल में ही फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था।
वह अभी भी सफेद बॉल क्रिकेट में खेल रहे हैं। हरियाणा के जिंद के रहने वाले चहल आईपीएल में पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं। वह लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा 233 विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। वह लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार भारत के लिए 2023 में खेला था। हालांकि वह 2024 टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।भारतीय टीम के लिए युजवेंद्र चहल का करियर36 साल के युजवेंद्र चहल भारत के लिए वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी सफल गेंदबाज रहे हैं।
2016 में उन्होंने इंटरनेशनल डेब्यू किया था। अभी तक 72 वनडे मैचों में उनके नाम 121 विकेट हैं। वहीं 80 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 96 शिकार किए है। हालांकि लेग स्पिन गेंदबाज को भारत के लिए टेस्ट में खेलने का मौका नहीं मिल पाया।इसके अलावा युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 49 मुकाबलों में 148 विकेट झटके हैं।
चहल के नाम 151 लिस्ट ए मुकाबलों में 240 विकेट दर्ज हैं। आईपीएल में पंजाब किंग्स से पहले वह मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं।