गिरिडीहः झारखंड के गिरिडीह नगर-निगम के सफाईकर्मी सोनू हाड़ी की मौत हो गई, लेकिन उसके पार्थिव शरीर को अंतिम सम्मान भी नहीं मिल सका। सोनू से शव को पोस्टमार्टम के लिए कचरा गाड़ी से अस्पताल ले जाया गया। हालांकि तब भी नगर निगम के बेसमेंट में तीन शव वाहन खड़े थे।तालाब से मौत होने के बाद उठ रहे सवालजानकारी के अनुसार गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय सोनू नगर निगम में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत थे।

लेकिन तालाब में डूबने से उनकी मौत हो गई। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए उनका शव सदर अस्पताल ले जाया गया। पार्थिव शरीर को कचरा गाड़ी से ले जाने की घटना पर कई सवाल उठ रहे हैं।तीन शव वाहन निगम के बेसमेंट में खड़े-खड़े धूल फांक रहेइस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों का कहना है कि क्या एक सफाईकर्मी को मौत के बाद भी सम्मानजनक विदाई का हक नहीं है।

बताया गया है कि कुछ दिन पहले ही राज्य सरकार की ओर से गिरिडीह नगर निगम को तीन शव वाहन उपलब्ध कराए गए थे, ताकि किसी की मृत्यु होने के बाद शव को सम्मानपूर्वक अस्पताल, घर या मुक्तिधाम तक पहुंचाया जा सके। लेकिन ये वाहन निगम के बेसमेंट में खड़े-खड़े धूल फांक रहे हैं।निगम प्रशासन ने शव वाहन उपलब्ध कराने की गुहार अनसुनी कीमृतक सोनू के परिजनों और साथी कर्मचारियों का कहना है कि उनकी ओर से निगम प्रशासन की ओर से शव वाहन उपलब्ध कराने की गुहार को अनसुनी कर दी।

जिसके बाद कचरा वाहन से ही सोनू के शव को अस्पताल पहुंचाया गया।मामले की जानकारी मिलने पर महापौर और उपमहामौर ने सुध लीमामले की जानकारी मीडिया में सुर्खियों में आने के बाद मेयर (महापौर) प्रमिला मेहरा और डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और शव को सम्मानजनक घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की।निगम प्रशासन की ओर से 4 लाख रुपये की सहायता का भरोसाउपमहापौर सुमित कुमार ने नगर आयुक्त की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मृतक के आश्रित को चार लाख रुपये की सहायता दिलाने में सहयोग का भरोसा दिलाया।

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की सहायता राशि देने के लिए कार्यवाही शुरू कर दी गई है।