सहारनपुर: एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी शनिवार को सहारनपुर दौरे पर आए हैं। उनके इस दौरे के दौरान बड़ी गड़बड़ी हो गई। दरअसल, ओवैसी से पहले सर्किट हाउस में सुप्रीम कोर्ट में एक जज साहब का पहुंचने का कार्यक्रम तय था। पुलिस ने उनको सलामी देने के लिए गार्ड ऑफ ऑनर की तैयारी की थी। जज से पहले ओवैसी वहां पहुंच गए और पुलिसकर्मियों ने गफलत में उनको ही सलामी दे दी।ओवैसी ने भी बाकायदा खड़े होकर पुलिस की सलामी ली और फिर आगे बढ़ गए।

इस पूरी घटना का वीडियो इंटरनेट पर सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस घटना ने पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली और प्रोटोकॉल को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला अब लखनऊ तक चर्चा में है, वहीं पुलिस अधिकारियों ने इस मामले पर चुप्पी साध ली है।सुरक्षाकर्मियों के साथ पहुंचे ओवैसीदरअसल, शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के एक जज का सहारनपुर स्थित सर्किट हाउस पहुंचने का कार्यक्रम था।

उनके स्वागत के लिए पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर की व्यवस्था की गई थी। इसी बीच आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस पहुंच गए। वह अंदर एक कमरे में बैठे थे। करीब 20 मिनट बाद एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ वहां पहुंचे।काफिला देखकर भ्रमित हो गए पुलिसकर्मीओवैसी के काफिले और सुरक्षाकर्मियों को देखकर पुलिसकर्मी कथित तौर पर भ्रमित हो गए।

जज के लिए तैयार खड़ी पुलिस टुकड़ी ने ओवैसी को ही सलामी दे दी। इस तरह जिस औपचारिक सम्मान की तैयारी सुप्रीम कोर्ट के जज के लिए की गई थी, वह गलती से राजनीतिक दल के प्रमुख को दे दिया गया।क्या है गार्ड ऑफ ऑनर और किसे मिलता है यह सम्मानयूपी के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह के अनुसार, गार्ड ऑफ ऑनर पुलिस या सशस्त्र बलों की ओर से दी जाने वाली एक औपचारिक सलामी है।

यह किसी व्यक्ति की लोकप्रियता या राजनीतिक पद के आधार पर नहीं, बल्कि निर्धारित प्रोटोकॉल और नियमों के तहत दी जाती है।सांसदों और विधायकों को सलामी देने का प्रावधान नहींयूपी गार्ड एवं एस्कॉर्ट रूल्स के मुताबिक, गार्ड की औपचारिक सलामी मुख्य रूप से वर्दीधारी अधिकारियों के लिए निर्धारित है। इसमें पुलिस और सैन्य अधिकारी शामिल हैं।

डीआईजी और उससे ऊपर के अधिकारियों को जनरल सलामी देने का प्रावधान है। वहीं, सांसदों और विधायकों को केवल उनके पद के आधार पर गार्ड ऑफ ऑनर देने का प्रावधान नहीं है।राष्ट्रीय ध्वज को राष्ट्रीय सलामी दी जाती हैसैन्यकर्मियों की मृत्यु पर शोकशस्त्र सलामी और राजकीय सम्मान घोषित होने पर अन्य विशिष्ट व्यक्तियों के पार्थिव शरीर को भी औपचारिक सलामी दी जा सकती है।अफसरों ने साधी चुप्पी, जांच की बातपूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस NBT ऑनलाइन संवाददाता ने जब एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों से बात करने की कोशिश की तो कॉल रिसीव नहीं की गई।

वहीं सूत्रों की माने तो पुलिस अधिकारियों ने जांच कराने की बात तो कही, लेकिन विस्तृत जानकारी देने से बचते रहे। मीडिया के सवालों पर भी अधिकारियों ने दूरी बनाए रखी। वहीं पूरा प्रकारण की जानकारी लखनऊ पहुंचने पर स्थानीय पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।