NTA Scorecard New Guidelines 2026: परीक्षा में शामिल होने के बाद स्कोरकार्ड छात्रों के लिए सबसे जरूरी होता है। एडमिशन से लेकर काउंसलिंग और अन्य कई जगह इसकी जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर किसी छात्र का स्कोरकार्ड खो जाए या खराब हो जाए तो उसे दोबारा पाने की प्रक्रिया जानना जरूरी है। इसी बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्कोरकार्ड की डुप्लीकेट कॉपी जारी करने से जुड़े नियमों में बदलाव किया है।अब स्कोरकार्ड की दूसरी कॉपी छात्रों के घर के पते पर डाक से नहीं भेजी जाएगी।

इसके लिए पहले निर्धारित 200 रुपये की फीस भी खत्म कर दी गई है। आइए जानते हैं कि नई व्यवस्था क्या है और छात्रों पर इसका क्या असर पड़ेगा।NTA ने स्कोरकार्ड को लेकर बदला नियमपरीक्षाओं के स्कोरकार्ड को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपडेट दिया है। 2 नवंबर 2026 को जारी अपडेट के अनुसार, अब एजेंसी स्कोरकार्ड की फिजिकल कॉपी जारी नहीं करेगी।

यानी अगर किसी उम्मीदवार का स्कोरकार्ड खो जाता है या खराब हो जाता है तो उसे पहले की तरह स्पीड पोस्ट के जरिए घर पर दूसरा कार्ड नहीं भेजा जाएगा। अब पूरी व्यवस्था डिजिटल कर दी गई है।अब ईमेल पर मिलेगा डुप्लीकेट स्कोरकार्डनए नियम के तहत डुप्लीकेट स्कोरकार्ड इलेक्ट्रॉनिक रूप में जारी किया जाएगा। एजेंसी इसे उम्मीदवार के ईमेल पते पर भेजेगी।

इससे छात्रों को डाक से डाॅक्यूमेंट पहुंचने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हालांकि, उम्मीदवारों को आवेदन करते समय अपनी ईमेल आईडी सही दर्ज करनी होगी, जिससे स्कोरकार्ड हासिल करने में परेशानी न हो। यह बदलाव उन कैंडिडेट्स के लिए महत्वपूर्ण है, जिन्हें पुराने स्कोरकार्ड की दोबारा जरूरत पड़ सकती है।200 रुपये की अतिरिक्त फीस भी नहीं देनी होगीइस बदलाव के बाद उम्मीदवारों को डुप्लीकेट स्कोरकार्ड की फिजिकल कॉपी स्पीड पोस्ट से मंगाने के लिए पहले लगने वाला 200 रुपये का अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।

NTA ने इससे संबंधित प्रावधान को हटा दिया है। हालांकि, छात्रों को यह समझना जरूरी है कि डुप्लीकेट स्कोरकार्ड की प्रक्रिया पूरी तरह फ्री नहीं हुई है। निर्धारित प्रोसेसिंग फीस का नियम पहले की तरह लागू रहेगा।आवेदन करने से पहले DigiLocker जरूर चेक करेंNTA ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि डुप्लीकेट स्कोरकार्ड के लिए आवेदन करने से पहले DigiLocker पर अपना दस्तावेज जरूर चेक करें।

एजेंसी पुराने स्कोरकार्ड को भी DigiLocker पर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया अपना रही है। यदि संबंधित परीक्षा और साल का स्कोरकार्ड वहां उपलब्ध है तो अलग से डुप्लीकेट स्कोरकार्ड जारी कराने की प्रक्रिया की जरूरत नहीं होगी। इससे छात्रों का समय और परेशानी दोनों बच सकते हैं।किन परीक्षाओं के उम्मीदवारों पर लागू होगा नया नियम?NTA की ओर से जारी यह व्यवस्था एजेंसी द्वारा आयोजित अलग-अलग परीक्षाओं के उम्मीदवारों के लिए है।

इसमें NEET-UG, JEE मेन, CUET UG, CUET PG, UGC NET और CSIR NET जैसी परीक्षाएं शामिल हैं। जिन अभ्यर्थियों का मूल स्कोरकार्ड खो गया है, चोरी हो गया है या खराब हो चुका है तो वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत डुप्लीकेट कॉपी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए NTA के आधिकारिक निर्देशों का पालन करना होगा