पन्ना: जंगल की दुनिया में कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं, जो लंबे समय तक याद रखी जाती हैं। पन्ना टाइगर रिजर्व की हथिनी अनारकली और उसकी जुड़वां बेटियां रोहिणी-केतकी की कहानी भी ऐसी ही है। 57 साल की अनारकली की दोनों बेटियों ने शुक्रवार, 21 नवंबर 2026 को अपना पहला जन्मदिन पूरा किया। इस मौके पर हिंनोता गेट स्थित हाथी कैंप में उत्सव आयोजित किया गया।

वन विभाग के अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और आसपास के गांवों के लोगों ने इस खास पल में हिस्सा लिया।साढ़े तीन घंटे के अंतर से हुआ था दोनों का जन्मअनारकली ने 21 नवंबर 2025 को दो जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया था। पहली बेटी रोहिणी का जन्म दोपहर 2:20 बजे खैरिया में हुआ, जबकि दूसरी बेटी केतकी शाम 5:50 बजे हिंनोता एलीफेंट कैंप में पैदा हुई।

दोनों के जन्म के बीच करीब साढ़े तीन घंटे का अंतर था। पन्ना टाइगर रिजर्व के इतिहास में यह पहली घटना थी, जब किसी हथिनी ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया।केक काटा, केले-सेब और लड्डुओं से हुआ स्वागतपहला जन्मदिन मनाने के लिए हाथी कैंप को उत्सव के माहौल में सजाया गया। कार्यक्रम में फील्ड डायरेक्टर नरेंद्र कुमार पटेल, एसीसीएफ एल.

कृष्णमूर्ति, कलेक्टर हर्ष सिंह और पुलिस अधीक्षक सव्यसाची सराफ सहित वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने भी समारोह में भाग लिया। इस दौरान केक काटा गया और अनारकली के साथ रोहिणी व केतकी को केले, सेब, लड्डू, गुड़ और अलग-अलग फलों से सजी विशेष थाली परोसी गई। अनारकली ने अपनी सूंड उठाकर वहां मौजूद मेहमानों का अभिवादन भी किया।

57 साल की अनारकली ने 21 नवंबर 2025 को जुड़वां बेटियों रोहिणी और केतकी को जन्म दिया था। पन्ना टाइगर रिजर्व के इतिहास में पहली बार किसी हथिनी के जुड़वां बच्चे हुए थे। एक साल पूरा होने पर हिंनोता हाथी कैंप में केक काटकर मनाया गया जन्मदिन।हाथियों में जुड़वां जन्म बेहद दुर्लभहाथी विशेषज्ञों के अनुसार, हाथियों में जुड़वां बच्चों का जन्म बेहद दुर्लभ होता है।

इसकी संभावना एक प्रतिशत से भी कम बताई जाती है। हथिनी के शरीर में केवल दो दुग्ध ग्रंथियां होने के कारण जुड़वां बच्चों को पर्याप्त दूध मिलना और उनका स्वस्थ रहना चुनौतीपूर्ण माना जाता है। ऐसे में रोहिणी और केतकी का सुरक्षित रूप से एक साल पूरा करना पन्ना टाइगर रिजर्व के महावतों और वन्यजीव स्वास्थ्य दल के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।150 टाइगर खत्म, अकेले एमपी में 51 की मौत...देश में हर तीसरी मौत 'टाइगर स्टेट' में, डरा रहे NTCA के आंकड़ेअनारकली और उसकी बेटियों की देखभाल बनी प्राथमिकतारोहिणी और केतकी के जन्म के बाद से ही वन विभाग की टीम उनकी सेहत और विकास पर नजर रख रही है।

दोनों बच्चियों का एक साल पूरा होना इसलिए भी खास है, क्योंकि हाथियों में जुड़वां जन्म के बाद शुरुआती देखभाल और पोषण की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। पन्ना में मनाया गया यह जन्मदिन वन विभाग के कर्मचारियों के लिए भी यादगार अवसर बन गया।