नमो स्टेडियम में आयोजित दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के दौरान, गानों के बोल को लेकर चल रहे विवाद के बीच, गायक ने एक तीखा तंज कसा है। प्रतिबंधित शब्दों - खासकर 'अल्कोहल/दारू' जैसे शब्दों - का विरोध करने वालों को संबोधित करते हुए, दिलजीत ने साफ कर दिया कि उन्हें इस बात का कोई पछतावा नहीं है। विरोध के बावजूद, कॉन्सर्ट के मंच से माफी मांगने के बजाय, उन्होंने सीधे उन पर तंज कसकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया।कॉन्सर्ट के दौरान, दिलजीत दोसांझ ने विरोध करने वालों के रवैये पर सवाल उठाए और दोहरे मापदंडों (डबल स्टैंडर्ड्स) की बात की।
उन्होंने साफ शब्दों में तंज कसा कि जब विदेशी कलाकारों या विदेशी गानों और संस्कृति का विरोध नहीं होता, तो फिर सिर्फ उन्हीं और उनके गानों का विरोध क्यों किया जाता है? इस टिप्पणी के जरिए, दिलजीत ने विरोध करने वालों के दोहरे मापदंडों पर सवाल खड़े किए।दिलजीत ने माफी मांगने के बजाय कसा तंजआमतौर पर, विवादों के दौरान कलाकार माफी मांगकर मामले को शांत करने की कोशिश करते हैं, लेकिन दिलजीत ने माफी मांगने के बजाय नमो स्टेडियम में हुए अपने कॉन्सर्ट में इस पूरे मामले का मजाक उड़ाया।
'दोहरे मापदंडों' और विदेशियों का विरोध न करने को लेकर उनकी बातों ने सोशल मीडिया और फैंस के बीच एक बड़ी बहस छेड़ दी है। एक तरफ उनके समर्थक उनके बेबाक अंदाज की सराहना कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ उनके गानों के बोल को लेकर चल रहा विवाद अभी भी जारी है।दिलजीत ने दिया जवाबउन्होंने कहा, 'आज हम जिस स्टेज पर हैं वो दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है।
इस बात का हमें गर्व होना चाहिए। हमने कई जगह शो किया, लेकिन इस जगह पर आकर शो करने की जो तमन्ना थी वो आप लोगों ने पूरी कर दी। थैंक यू सो मच। यहां पिछले साल कोल्डप्ले के बैंड ने शो किया था। उसी दिन मैंने सोच लिया था कि यहां शो करना है। लेकिन एक बात बताऊं आपको- जब कोल्डप्ले बैंड गाता है तो वो गाता है I'm feeling drunk and high, तब किसी को दिक्कत नहीं होती।'दिलजीत के गानों पर बोले प्रोफेसरANI की रिपोर्ट के अनुसार, चंडीगढ़ के PGGC-46 में समाजशास्त्र के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.
पंडित राव धरेनवर का दावा है कि 'पटियाला पेग', 'पंज तारा', 'जे बिच्चो अफीम लब्बिया' और 'जट्ट उत्थे फायर करदा' जैसे गानों के बोल शराब, नशीले पदार्थों और हथियारों को बढ़ावा देते हैं। वे चाहते हैं कि दिलजीत अपनी परफॉरमेंस से इन चारों गानों को हटा दें।