महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया विवाद छिड़ गया है। रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/devendra-fadnavis-oath-ceremony data-vars-anchor-text=देवेंद्र फडणवीस data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>देवेंद्र फडणवीस के समर्थक और पूर्व मुख्यमंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/uddhav-thackeray data-vars-anchor-text=उद्धव ठाकरे data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>उद्धव ठाकरे के समर्थक आमने-सामने आ गए हैं।
दरअसल, सरकार ने दादर स्टेशन का नाम बदलकर 'चैत्यभूमि' करने को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के बाद वहां विवाद खड़ा हो गया है। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/shivsena data-vars-anchor-text=शिवसेना data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/sanjay-raut data-vars-anchor-text=संजय राउत data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>संजय राउत ने मांग की है कि नागपुर का नाम बदलकर 'दीक्षाभूमि' कर दिया जाए।शुक्रवार (20 नवंबर) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संजय राउत ने कहा कि नागपुर का नाम बदलकर 'दीक्षाभूमि' करना डॉ.
बाबासाहेब अंबेडकर और उनके द्वारा इसी शहर से शुरू की गई सामाजिक क्रांति के प्रति एक उचित सम्मान होगा। राउत ने यह मांग दादर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर 'चैत्यभूमि' करने के प्रस्ताव पर चल रहे विवाद के बीच की है। अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट करते हुए राउत ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर का नाम बदलकर 'दीक्षाभूमि' करने का प्रस्ताव लाते हैं, तो शिवसेना (यूबीटी) उसे पूरा समर्थन देगी।…तो हम सरकार के साथ खड़े रहेंगेराउत ने कहा, डॉ.
अंबेडकर की सामाजिक क्रांति नागपुर से, यानी दीक्षाभूमि से शुरू हुई थी। अगर मुख्यमंत्री नागपुर का नाम बदलकर 'दीक्षाभूमि' करने का प्रस्ताव रखते हैं, तो इस प्रस्ताव को लेकर होने वाले किसी भी विवाद में हम सरकार के साथ खड़े रहेंगे। वहीं, मुंबई के माहिम पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले शिवसेना(यूबीटी) विधायक महेश सावंत ने कहा कि दादर पश्चिम में स्थित डॉ.
बाबासाहेब अंबेडकर के स्मारक 'चैत्यभूमि' के प्रति उनके मन में गहरा सम्मान है लेकिन इस पश्चिमी उपनगर के पारंपरिक नाम 'दादर' का भी अपना महत्व है।चैत्यभूमि सरकार की एक चाल: सावंतसावंत ने कहा कि दादर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर 'चैत्यभूमि' रखने को लेकर जो चर्चा चल रही है, वह सरकार की एक चाल है। उन्होंने कहा, यह पूरी तरह से फडणवीस सरकार की एक सोची-समझी चाल है।
लोगों को इसके झांसे में नहीं आना चाहिए। दादर के आम निवासी दादर रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के किसी भी कदम को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। हमें उम्मीद है कि यह मुद्दा कोई राजनीतिक विवाद पैदा नहीं करेगा। सावंत की यह टिप्पणी उस समय सामने आई जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन के सहयोगी शिवसेना(शिंदे गुट) नेता शिशिर शिंदे और <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/raj-thackeray data-vars-anchor-text=राज ठाकरे data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के दादर बीएमसी पार्षद यशवंत किल्लेदार ने दादर रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के किसी भी कदम का कड़ा विरोध किया।'ठाकरे बंधुओं के नाम मिट जायेंगे'इस बीच फडणवीस के कट्टर समर्थक माने जाने वाले वकील गुणरत्न सदावर्ते ने मीडियाकर्मियों से कहा, किसी की इतनी हिम्मत नहीं कि वह दादर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर 'चैत्यभूमि' होने से रोक सके।
अगर राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे को यह पसंद नहीं है तो उन्हें दादर से निकल जाना चाहिए और कहीं और चले जाना चाहिए। एक बार जब फडणवीस ने कोई फैसला ले लिया, तो यह तय है कि वे उसे जरूर लागू करेंगे। उन्होंने कहा, “एक समय बालासाहेब ठाकरे और <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/sharad-pawar data-vars-anchor-text=शरद पवार data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>शरद पवार ने मराठवाड़ा विश्वविद्यालय का नाम बदलकर डॉ.
बाबासाहेब अंबेडकर के नाम पर रखने का विरोध किया था। उसी विचारधारा का अनुसरण करते हुए राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे आज दादर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर 'चैत्यभूमि' रखने का विरोध कर रहे हैं। इन दोनों ठाकरे बंधुओं के नाम मिट जायेंगे।”तब किसी ने तिलक की जाति पर ध्यान नहीं दियासदावर्ते ने कहा कि जब कुर्ला रेलवे टर्मिनस का नाम बदलकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस रखा गया था तब किसी ने तिलक की जाति पर ध्यान नहीं दिया।
सदावर्ते ने कहा, जब विक्टोरिया टर्मिनस का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रखा गया तब किसी ने कोई आपत्ति नहीं जतायी। तो फिर दादर रेलवे स्टेशन का नाम 'चैत्यभूमि' रखे जाने का विरोध क्यों किया जा रहा है? उन्होंने कहा कि राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे, दोनों ही राजनीति में अब टिके रहने लायक नहीं रहे हैं।
सदावर्ते ने कहा, मैं राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे से अनुरोध करूंगा कि वे बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा को छोड़ दें। बालासाहेब ठाकरे का अनुसरण करने के बजाय उन्हें बालासाहेब ठाकरे के पिता केशव सीताराम ठाकरे और डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के प्रगतिशील विचारों का पालन करना चाहिए।दादर स्टेशन का नाम बदलनाइससे पहले बुधवार, 18 नवंबर को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जानकारी दी कि राज्य सरकार ने दादर स्टेशन का नाम बदलने को मंजूरी दे दी है।
इससे जुड़ी जरूरी औपचारिकताओं को आगामी <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/parliament-winter-session data-vars-anchor-text=शीतकालीन सत्र data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>शीतकालीन सत्र के दौरान पूरा कर लिया जाएगा। केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए, स्टेशन का नाम बदलने से संबंधित विधायी समिति की प्रक्रियाएं आगामी विधानसभा सत्र के दौरान पूरी की जाएंगी; जिसके बाद नाम बदलने की प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा।
बता दें कि अंबेडकरवादी इतिहास में नागपुर का विशेष ऐतिहासिक महत्व है। 14 अक्टूबर 1956 को, डॉ. अंबेडकर ने अपने लाखों अनुयायियों के साथ उस स्थान पर बौद्ध धर्म अपनाया था, जिसे आज 'दीक्षाभूमि' के नाम से जाना जाता है। यह भारत के सामाजिक और धार्मिक इतिहास की एक अत्यंत महत्वपूर्ण घटना थी।