रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन-2 के विजेता और बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/tej-pratap-yadav data-vars-anchor-text=तेज प्रताप यादव data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>तेज प्रताप यादव पर फिर तीखा हमला बोला है।

ANI को दिए इंटरव्यू में शहजाद ने कहा कि शो के दौरान उनकी और तेज प्रताप की दोस्ती भी हुई थी, लेकिन बाहर आने के बाद तेज प्रताप के रवैये से उन्हें काफी दुख हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि तेज प्रताप इतने डरपोक थे कि शो के दौरान बेसमेंट में जाने से भी डरते थे। वे रोज कहते थे कि बेसमेंट नहीं जाएंगे और जरूरत पड़ी तो शो छोड़ देंगे।शहजाद पूनावाला ने कहा कि वे तेज प्रताप से पूछते थे कि आखिर वे इतना डर क्यों रहे हैं।

तेज प्रताप डर की वजह से ही शो से बाहर चले गए। इसके बाद उन्होंने शो के नतीजे पर वोट चोरी का आरोप लगाया, लेकिन बाद में पलटू बनकर अपना पोस्ट डिलीट कर दिया। शहजाद ने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह वे चुनाव हारने पर वोट चोरी का आरोप लगाते हैं, उसी तरह तेज प्रताप ने शो में हार के बाद ऐसा किया।

तेज प्रताप यादव को शहजाद ने खूब सुनायाइससे पहले, शहजाद पूनावाला ने तेज प्रताप यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें जोकर तक कह दिया था। पीटीआई से बातचीत में उन्होंने कहा था कि वे तेज प्रताप को बहुत गंभीरता से नहीं लेते हैं। उन्हें लगता है कि कोई भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेता। यहां तक कि उनके परिवार और पुरानी राजनीतिक पार्टी के लोग भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेते होंगे।

शहजाद ने कहा कि बिहार के लोग भी तेज प्रताप को गंभीरता से नहीं लेते और भारतीय राजनीति में उन्हें जोकर माना जाता है। शहजाद के मुताबिक, वोट चोरी का आरोप लगाना आजकल एक फैशन बन गया है।विजेता घोषित करने की प्रक्रिया पर सवालशहजाद पूनावाला ने राइज एंड फॉल सीजन-2 के विजेता घोषित करने की प्रक्रिया पर उठाए गए सवालों को भी खारिज किया।

उन्होंने कहा कि शो में विजेता चुनने का तरीका पूरी तरह पारदर्शी था। पिछले सीजन में भी यही प्रक्रिया अपनाई गई थी। शो के फॉर्मेट के मुताबिक, फाइनल में पहुंचे रूलर्स को एक-दूसरे को वोट देना होता है। इस बार वोटिंग में मुकाबला टाई हो गया था। इसके बाद 6 फाइनलिस्ट ने शहजाद के पक्ष में वोट किया और उन्हें विजेता घोषित कर दिया गया।

शहजाद ने कहा कि ऐसे में उनकी जीत पर सवाल उठाने का कोई आधार नहीं है।तेज प्रताप यादव का क्या आरोपदरअसल, शहजाद पूनावाला के विजेता बनने के बाद तेज प्रताप यादव ने एक्स पर एक पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने दावा किया कि राइज एंड फॉल सीजन-2 का विजेता गौतम गुलाटी को होना चाहिए था। तेज प्रताप ने लिखा था कि जनता का प्यार और समर्थन गौतम गुलाटी के साथ था, लेकिन यहां भी जनता के वोटों की चोरी कर ली गई।

उन्होंने रियलिटी शो की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी के लोगों ने पुराने मिट्ठू-कटोरे रहे शहजाद पूनावाला को चहेता होने का इनाम देने के लिए विजेता बना दिया। तेज प्रताप ने इसे जनता के वोटों और भावनाओं के साथ धोखा बताया था। इस पोस्ट के बाद से ही शो के नतीजे और शहजाद की जीत को लेकर विवाद शुरू हो गया।