क्या तमिलनाडु में थलपति <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/vijay data-vars-anchor-text=विजय data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>विजय की सरकार गिरने वाली है? क्या टीवीके की सरकार पर कोई खतरा है? इसको लेकर अन्नाद्रमुक के नेता ने बड़ा दावा किया है। अन्नाद्रमुक के महासचिव इडाप्पडी के पलानीस्वामी ने शनिवार को भविष्यवाणी की कि तमिलनाडु में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति सहित कई समस्याओं के कारण टीवीके सरकार अपने आप गिर जाएगी।
राज्य सरकार को गिराने के लिए विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर पलानीस्वामी ने मीडिया से कहा कि 41 विधायकों वाली अन्नाद्रमुक सरकार कैसे गिरा सकती है?कई वजहें गिनाईंपलानीस्वामी ने कहा कि विधानसभा में अन्नाद्रमुक के पास पर्याप्त संख्या बल नहीं है और सरकार गिराने की कोशिशों की खबरें मीडिया की अटकलें हैं।
अन्नाद्रमुक नेता ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, औद्योगिक विकास के कुप्रबंधन के कारण उद्योगों के पड़ोसी राज्यों में जाने और मेकेदातु परियोजना पर ठोस कदम नहीं उठाए जाने जैसी समस्याओं के चलते टीवीके सरकार अपने आप गिर सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि तमिलनाडु सरकार कर्नाटक से राज्य के हिस्से का पानी हासिल करने में विफल रही है।स्टालिन भी उठा चुके हैं सवालगौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक को कावेरी नदी का 11 हजार मिलियन क्यूबिक (टीएमसी) फीट पानी छोड़ने का निर्देश देने की मांग वाली तमिलनाडु सरकार की दो याचिकाएं खारिज कर दी।
इसके कुछ ही घंटों बाद, विपक्षी द्रविड़ मुनेत्र कझगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री विजय से आग्रह किया कि वे परेशान किसानों को बचाएं। साथ ही इस मुद्दे पर प्रस्ताव पारित करने तथा प्रधानमंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/narendra-modi data-vars-anchor-text=नरेंद्र मोदी data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए तत्काल सर्वदलीय बैठक बुलाएं।खेती चौपट होने की बातसोशल मीडिया मंच एक्स पर एक विस्तृत पोस्ट में स्टालिन ने कहा कि पानी की अनुपलब्धता और कम जलस्तर के कारण सिंचाई के लिए मेट्टूर बांध से पानी नहीं छोड़े जाने से खेती पहले ही चौपट हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि अब पानी की कमी और कर्नाटक के सिंचाई के लिए कावेरी जल का उचित हिस्सा न छोड़े जाने के कारण बाकी फसल भी मुरझा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने किसानों को बचाने के लिए मुख्यमंत्री से जवाब मांगते हुए सवाल किया कि संकट का सामना कर रहे किसानों के प्रति मौन मुद्रा में बैठे मुख्यमंत्री का क्या जवाब है?