सोशल मीडिया साइट्स पर आने वाले इंफ्लुएंसर्स की बात पर भरोसा करना एक लड़की को महंगा पड़ गया। 17 वर्षीय नाबालिग ने सोशल मीडिया साइट्स के इंफ्लुएंसर की बात पर भरोसा करके एक फेयरनेस क्रीम मंगवा ली। लेकिन बाद में इसके इस्तेमाल की वजह से उसके किडनी की गंभीर बीमारी हो गई है, जब उसने इस बारे में कंपनी से शिकायत की, तो उनकी तरफ से कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया गया।

लड़की के परिवार ने इस मामले में अब कंज्यूमर कोर्ट जाने का फैसला लिया है।पीटीआई कि रिपोर्ट के मुताबिक, यह पूरा मामला करीब एक साल पहले शुरू हुआ था। उस समय पीड़िता ने इंस्टाग्राम पर आने वाले एक इंफ्लुएंसर की बात को मानकर एक पिंपल हटाने वाली एक फेयरनेस क्रीम ऑडर किया था। शुरुआत में इससे फायदा दिखने के बाद उसने बार-बार इस क्रीम को मंगवाना जारी रखा।

लेकिन कुछ ही समय बाद उसे <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/dizziness data-vars-anchor-text=चक्कर आना data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>चक्कर आना, ब्लड प्रेशर बढ़ना और बेहोशी आने जैसी समस्याएं आने लगीं।लड़की के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर मिले एक व्हाट्सअप नंबर के जरिए उसने क्रीम का ऑर्डर दिया था।

एक साल तक उसने इस क्रीम का उपयोग किया, जिसके बाद धीरे-धीरे उसे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आनी शुरू हो गईं। उसके पैरों में भी सूजन आ गई, जिसकी वजह से उसका चलना-फिरना भी दूभर हो गया।डॉक्टरों ने बताई किडनी की बीमारीज्यादा परेशानी बढ़ने पर लड़की के घरवालों ने डॉक्टरों से उसकी जांच करवाई। डॉक्टरों ने उसकी जांच करने पर पाया कि क्रीम का इस्तेमाल करने की वजह से लड़की के खून में पारा का स्तर खतरनाक स्तर पर तक बढ़ गया है।

इसकी वजह से उसे किडनी की समस्या हो गई है। डॉक्टर गौरी एस. ने बताया कि क्रीम में मौजूद मरकरी (पारा) ने लड़की की किडनी के फिल्टर करने वाले हिस्सों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। उसे मेम्ब्रेनस नेफ्रोपैथी नामक बीमारी हो गई है। यह किडनी की एक गंभीर बीमारी है, जिसका अगर समय पर इलाज नहीं किया जाए, तो हालत और भी ज्यादा बिगड़ सकती है।क्रीम में मरकरी की मात्रा बेहद ज्यादाडॉक्टरों के अनुसार, मामला सामने आने पर उन्हें क्रीम के बारे में पता चला।

जब उन्होंने इसकी जांच करवाई तो क्रीम में मरकरी का स्तर करीप 12,500 पार्ट्स प्रति मिलियन पाया गया। यह सामान्य से काफी ज्यादा था। आम तौर पर इसकी मात्रा 1 पार्ट्स प्रति मिलियन से भी कम होनी चाहिए। इसी क्रीम की वजह से लड़की को वह बीमारी हुई है। डॉक्टर ने कहा कि लोगों को ऐसी क्रीम से सावधान रहना चाहिए, जो एकदम से स्किन टोन में सुधार का वादा करती हैं।

इससे गंभीर बीमारी हो सकती है।भारत में बिक रही थीं, पाकिस्तानी क्रीमबता दें, यह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब कुछ समय पहले ही यह खबर सामने आई थी कि पाकिस्तान की कुछ फेयरनेस क्रीम धडल्ले से भारत में बिक रही हैं। हालांकि, मामला सामने आने पर इस पर ऐक्शन लिया गया था। अभी तक लड़की के माता-पिता ने फेयरनेस क्रीम कंपनी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है।

ऐसे में संभावना है कि यह क्रीम भी पाकिस्तान की उन्हीं हानिकारक क्रीम्स से संबंध रखती हो, जिनको लेकर कुछ महीने पहले ऐक्शन हुआ था।