नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलाइजेशनल डॉयलाग में प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर से दुनिया को शांति का संदेश दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस सम्मेलन का आयोजन ऐसे समय में हो रहा है जब पूरी दुनिया पर युद्ध और अशांति हावी है। इस समय हम भारत में सिविलाइजेशनल डॉयलॉग को मजबूत कर रहे हैं। यह इसलिए भी अहम है कि वैश्विक स्तर पर शांति के लिए सांस्कृतिक संबंध ही सबसे मजबूत गारंटी है।नई दिल्ली के पुराने किले में भारत सरकार की पहल पर आयोजित एससीओ सिविलाइजेशनल समिट में एससीओ देशों के सभी प्रतिनिधि मौजूद थे।

यहां पर पाकिस्तान से भी शहबाज सरकार के मंत्री पहुंचे हुए हैं। पीएम मोदी ने SCO समिट के 25 साल पूरे होने को याद किया। उन्होंने कहा कि संगठन की 25 साल की यात्रा पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एससीओ सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। अब यह सम्मेलन इन बातों को और भी ज्यादा मजबूत करेगा।पुराने किले का इतिहास हजारों वर्ष पुरानापीएम मोदी ने कहा कि आज जिस जगह पर यह आयोजन किया जा रहा है।

उसका सांस्कृतिक महत्व बहुत ज्यादा है। उन्होंने कहा कि इतिहासकारों के मुताबिक दिल्ली के पुराने किले का महत्व हजारों साल पुराना है। इसमें इतिहास की समावेश है। वैदिक से लेकर बौद्ध धर्म की प्रस्तुति। हनुमान जी की यात्रा। इसमें भारत की सांस्कृतिक विरासत है। इसके साथ ही मानवता का इतिहास भी है। यह विरासत हमें राजनीतिक सीमाओं से इतर आपस में जोड़ देती है।साम्राज्यों ने दुनिया के नक्शे बदले, लेकिन सिविलाइजेशन डॉयलॉग ने दुनिया के विचार बदले हैं- पीएम मोदीपीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के तमाम रास्तों से व्यापार होता रहा है।

इन रास्तों के जरिए व्यापारियों के साथ-साथ विचारक भी एक जगह से दूसरी जगह तक गए हैं। बौद्ध भिक्षुओं ने गांधार के रास्ते ही चीन जाकर वहां बौद्ध धर्म का विचार फैलाया है। वहीं से हेनसांग और फाह्यान जैसे यात्री भारत आए और अपने विचारों को लाए। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि भले ही साम्राज्यों ने दुनिया के नक्शे बदले हैं।

लेकिन सिविलाइजेशनल डॉयलॉग ने दुनिया के विचार को बदला है।SCO सिविलाइजेशन डॉयलाग विश्व को ज्ञान देने का मंच बन सकता है- पीएम मोदीप्रधानमंत्री मोदी ने उम्मीद जताई कि नई दिल्ली में शुरू हुआ यह डॉयलॉग फोरम दुनिया को एक नया ज्ञान देने का मंच बन सकता है। उन्होंने कहा कि ज्ञान जिस भी स्वरूप में होता है, प्रकाश ही फैलता है।

इसका महत्वपूर्ण उदाहरण भारत का पंचतंत्र है, जिसका फारसी समेत कई भाषा में अनुवाद हुआ और लोगों के बीच में अमर हो गई। भारत की रामायण ने दूसरी भाषाओं में अपनी पहचान बनाई। भारत में सूफी प्रभाव ने कव्वाली को बढ़ाया। पीएम ने कहा कि आज के युग ने सांस्कृतिक संबंधों को आगे बढ़ाने को और भी अधिक संभावना पूर्ण बनाया है, जिन रास्तों पर हमारे पूर्वजों को चलने के लिए कई महीने लगते थे, अब आज के समय में हम उन्हें कुछ ही समय में पूरा कर सकते हैं।

आज के समय में सांस्कृतिक विरासत को बढ़ाना आसान है। उन्होंने कहा कि आज भी कई सांस्कृतिक विरासत सीमित भाषाओं में ही उपलब्ध है। ऐसे में हम इन्हें एआई की मदद से आगे बढ़ाकर कई युवाओं तक पहुंचा सकते हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत में कोई भी पूजा होती है, तो अंत में पूरे विश्व की कल्याण की बात की जाती है।

यानी हमारे यहां पूरा विश्व ही हमारा परिवार है। वासुधैव कुटुम्बकम की भावना हमारे बीच में रची बसी है। हम आपसी सद्भाव को भी वैश्विक कल्याण का आधार मानते हैं। और आपसी सद्भाव तब पैदा होता है, जब हम आपस में कुछ साझा मानते हैं।उन्होंने भारत का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारी विविधता ही हमारा एक आधार है। भारत में हम विविधता को स्वीकार करते हैं।

इसे मजबूत करते हैं।