नई दिल्ली: देश में कई सारे बैंक हैं, जो अपने पात्र ग्राहकों को होम लोन की सुविधा देते हैं। लोग अपनी पात्रता और पसंद के हिसाब से सस्ते होम लोन को देखकर उसे लेने का प्लान करते हैं। इस बीच हम यहां देश के कुल पांच बैंकों द्वारा दिए जा रहे होम लोन और उनकी ब्याज दरों को जानेंगे।इनमें यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से लेकर पंजाब नेशनल बैंक समेत कुल पांच बैंक शामिल हैं।
आइए जानते हैं कि ये सैलरी और स्वरोजगार वालों के लिए कितना सस्ता या महंगा होम लोन देते हैं।सेंट्रल बैंक vs पंजाब नेशनल बैंक, कौन कितना सस्ता दे रहा है होम लोन? देखें ब्याज दरपांच बैंकों के होम लोन ब्याज दर कितनी है?हमारे सहयोगी ईटी वेल्थ की एक रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआत हम यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से करेंगे।
यह बैंक अपने पात्र ग्राहकों को 7.40 फीसदी से लेकर 9.60 फीसदी सालाना की ब्याज दर से होम लोन देता है। आईडीबीआई बैंक के होम लोन को देखें तो इसकी ब्याज दरें 7.40 फीसदी से लेकर 11.50 फीसदी सालाना हैं। वहीं, यस बैंक अपने पात्र ग्राहकों को 7.40 प्रतिशत से लेकर 10 प्रतिशत सालाना ब्याज दर पर होम लोन की सुविधा देता है।अब बात सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की करें तो यह ग्राहकों को सालाना 7.45 फीसदी से लेकर 9 फीसदी के ब्याज पर होम लोन देता है।
आखिरी में बात पंजाब नेशनल बैंक की। यह अपने पात्र ग्राहकों को कम से कम 7.45 फीसदी सालाना और अधिकतम 9.85 फीसदी सालाना के ब्याज से होम लोन प्रदान करता है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इन बैंकों के द्वारा दिए जा रहे होम लोन और उनकी ब्याज दरों के ये आंकड़े सैलरी और स्वरोजगार दोनों के लिए हैं।सैलरी और स्वरोजगार वालों के लिए होम लोन ब्याज दर कितनी हैं?अब हम यहां सैलरी और स्वरोजगार वालों के लिए इन कुल पांच बैंकों के होम लोन की ब्याज दरों को एक टेबल के जरिए आसानी से समझेंगे।
हम यहां जानेंगे कि ये बैंक सैलरी और स्वरोजगार वालों को कितना न्यूनतम और कितना अधिकतम सालाना ब्याज पर होम लोन देते हैं। बैंक का नाम सैलरी वालों के लिए ब्याज दर (न्यूनतम) (%) सैलरी वालों के लिए ब्याज दर (अधिकतम) (%) स्वरोजगार वालों के लिए ब्याज दर (न्यूनतम) (%) स्वरोजगार वालों के लिए ब्याज दर (अधिकतम) (%) ब्याज दर लागू तारीख यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 7.4 10 7.4 9.6 8 अक्टूबर 2026 आईडीबीआई बैंक 7.4 10 8 11.5 12 अक्टूबर 2026 यस बैंक 7.4 10 7 10 नहीं दी गई सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 7.45 9 7.45 9 8 अक्टूबर 2026 पंजाब नेशनल बैंक 7.45 9 7.95 9.85 1 अक्टूबर 2026 क्या सैलरी वालों और स्वरोजगार वालों के लिए होम लोन ब्याज दर अलग होती हैं?
कई बैंक हैं, जहां सैलरी वालों और स्वरोजगार वालों के लिए होम लोन ब्याज दर अलग-अलग होती हैं। होम लोन के लिए सिबिल स्कोर कितना चाहिए? होम लोन के लिए सिबिल स्कोर 750 या उससे ऊपर होना चाहिए। यूनियन बैंक कम से कम कितने ब्याज पर होम लोन देता है? यूनियन बैंक कम से कम 7.40 फीसदी सालाना पर होम लोन देता है। होम लोन सस्ता मिलेगा या महंगा, यह किन बातों पर निर्भर करता है?
होम लोन सस्ता मिलेगा या महंगा, यह बैंक की ब्याज दर, आपकी पात्रता, सिबिल स्कोर, लोन की राशि, लोन चुकाने के समय समेत अन्य बातों पर निर्भर करता है। सेंट्रल बैंक होम लोन की ब्याज दरें कितनी हैं? सेंट्रल बैंक होम लोन की ब्याज दरें 7.45% से 9% सालाना हैं।