कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने 2020 में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सलाह पर टीएमसी छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था। सीएम अधिकारी ने मंगलवार को द इकोनॉमिक टाइम्स बंगाल असेंड्स समिट में खुद इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रणब मुखर्जी ने उनसे कहा था कि या तो वह ममता बनर्जी की टीएमसी में कर्मचारी बनकर रहें या अपने दम पर नरेंद्र मोदी के साथ जुड़कर अपना पॉलिटिकल कैरियर बनाएं।
इसके बाद उन्होंने बीजेपी में जाने का फैसला किया। हालांकि जब शुभेंदु ने टीएमसी छोड़ी, तब तक प्रणब मुखर्जी दिवंगत हो चुके थे।टीएमसी कंपनी जैसी थी, मैं कर्मचारी बनकर नहीं रहना चाहता थासीएम शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व राष्ट्रपति को अपना ओरिजिनल गाइड और गुरु बताते हुए कहा कि जब प्रणब मुखर्जी से बात हुई, तब वह राष्ट्रपति थे।
शुभेंदु उनसे मिलने दिल्ली के रायसीना हिल्स गए थे। अधिकारी ने बताया कि तब प्रणब जी ने उनसे कहा था कि सोचो कि तुम क्या करना चाहते हो। अगर तुम एक कर्मचारी बनकर रहना चाहते हो, तो यहीं रहो। अगर तुम अपने दम पर आगे बढ़ना है तो मोदी जी के साथ रहो। उन्होंने कहा कि उस दौर में टीएमसी बुआ-भतीजे की पार्टी थी। टीएमसी पूरी तरह से किसी कंपनी की तरह थी, जिसमें एक मैनेजिंग चेयरमैन और एक मैनेजिंग डायरेक्टर होते हैं।
मैं भी वहां था, लेकिन मैं एक कर्मचारी बनकर नहीं रहना चाहता था इसलिए पार्टी छोड़ दी।शुभेंदु अधिकारी ने मुखर्जी पर ज्यादा बोलने से इनकार कियाजब उनसे पूछा गया कि प्रणब मुखर्जी से उनकी बातचीत कब हुई थी तो शुभेंदु अधिकारी ने ज्यादा डिटेल देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रणबजी अब हमारे बीच नहीं हैं।
इस पर विवाद हो सकता है। मैं ज्यादा कुछ बताना नहीं चाहता। वह मेरे गार्डियन और सलाहकार थे। वह कई लोगों के मेंटर थे। उनका पूरा भारत सम्मान करता है। बता दें कि पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी पहले भी प्रणब मुखर्जी की तारीफ कर चुके हैं, मगर पार्टी बदलने की सलाह का खुलासा पहली बार किया है। पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया था कि 2009 में जब वह टीएमसी के टिकट पर तुमलुक से लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे, तब प्रणब दा उनका सहयोग किया था।प्रणब मुखर्जी पर लगे थे आरएसएस के करीबी होने के आरोपकांग्रेस नेता प्रणब मुखर्जी 2012 से 2017 तक भारत के राष्ट्रपति रहे।
जीवन के अंतिम पड़ाव पर उन पर आरएसएस और बीजेपी के करीब होने के आरोप लगे। 2018 में उन्होंने नागपुर में आरएसएस के वार्षिक कार्यक्रम में शिरकत की थी। संघ कार्यालय में दिए गे उनके भाषण की आरएसएस नेता ने सराहना की थी। हालांकि तब कांग्रेस ने दावा किया था प्रणब मुखर्जी संघ को आईना दिखाकर आए हैं। प्रणब मुखर्जी का नाम हाल में सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग : अ जर्नी ऑफ लव के प्रकाशित होने के बाद चर्चा में आया।
सोनिया गांधी के किताब में दावा किया गया है प्रणब मुखर्जी की नजर प्रधानमंत्री के पद पर थी।2020 में टीएमसी छोड़कर बीजेपी में गए थे शुभेंदु अधिकारीबता दें कि शुभेंदु अधिकारी 1998 से ही ममता बनर्जी और टीएमसी के साथ जुड़ गए थे। एक दौर में वह ममता बनर्जी के खास नेता माने जाते थे। नंदीग्राम भूमि अधिग्रहण आंदोलन के दौरान उनका कद काफी बढ़ गया।
वह लगातार 2009 और 2014 में तुमलुक से जीतकर लोकसभा पहुंचे। 2016 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से जीत हासिल की और ममता बनर्जी की दूसरी सरकार में मंत्री बने। जल्द ही टीएमसी में अभिषेक बनर्जी की दखल बढ़ गई और वह नंबर-2 नेता की गद्दी तक पहुंच गए। इसके बाद शुभेंदु अधिकारी ने नवंबर 2020 में पार्टी छोड़ दी और एक महीने बाद अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी जॉइन कर लिया।