आम तौर पर वोटर लिस्ट में अपना नाम तलाशना बेहद मुश्किल हो जाता है। लाखों पन्नों वाली स्कैन PDF फाइलों में एक नाम खोजने के लिए लोगों को घंटों मशक्कत करनी पड़ती है। इस मुश्किल को अब एक 18 साल के लड़के ने आसान बना दिया है। इस लड़के ने उत्तर प्रदेश की 6.8 लाख PDF फाइलों को डिजिटल डेटा में बदलकर सर्चेबल बना दिया है।यह कारनामा किया है कि रांची के 18 साल के एथिकल हैकर सार्थक सिद्धांत ने।

सार्थक इससे पहले भी सुर्खियों में रहे हैं। बीते मई महीने में वे CBSE के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम में गड़बड़ियों को उजागर कर चर्चा में आए थे। अब उन्होंने ECI के डेटा को समझना लोगों के लिए आसान बना दिया है। उनके मुताबिक अब राज्य की 403 विधानसभा सीटों के 54.8 करोड़ वोटर रिकॉर्ड्स को आसानी से खंगाला जा सकेगा।सार्थक ने इसकी जानकारी खुद दी है।

उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने चुनाव आयोग की ओर से जारी उत्तर प्रदेश की सभी वोटर लिस्ट की PDF पर ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्निशन (OCR) तकनीक का इस्तेमाल किया। इससे स्कैन की गई फाइलों में मौजूद नाम और दूसरी जानकारियां मशीन से पढ़े जा सकने वाले डेटा में बदल गईं।क्या होगा फायदा?दरअसल अब तक चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध ज्यादातर वोटर लिस्ट PDF के रूप में थीं।

ऐसे में किसी शख्स का नाम तलाशने के लिए पहले विधानसभा क्षेत्र और पोलिंग बूथ की जानकारी जुटानी पड़ती थी। इसके बाद उससे जुड़ी PDF डाउनलोड कर उसके पन्नों को एक-एक करके देखना होता था। OCR तकनीक की मदद से अब इन फाइलों का डेटा टेबल के रूप में व्यवस्थित कर दिया गया है। इससे किसी खास रिकॉर्ड को खोजना और अलग-अलग चुनावों या रिवीजन के दौरान वोटर लिस्ट में हुए बदलावों की तुलना करना आसान होगा।निजता का क्या?सार्थक के मुताबिक सार्वजनिक रूप से डाउनलोड किए जा सकने वाले डेटा में निजता का भी ध्यान रखा गया है।

इसमें वोटर के नाम, रिश्तेदारों के नाम, EPIC नंबर और मकान नंबर जैसे संवेदनशील पहचान संबंधी विवरणों को एक टोकन से बदल दिया गया है।राहुल गांधी ने की थी मांगबता दें कि विपक्ष चुनाव आयोग से इस तरह की व्यवस्था की मांग करता रहा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे को लेकर सवाल उठाए हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग ने 17 नवंबर को 2027 की ड्राफ्ट वोटिंग लिस्ट में जानकारी खोजने और डाउनलोड करने लायक पीडीएफ फाइलें उपलब्ध कराई थीं।

हालांकि, सार्थक ने इससे आगे का भी काम किया है। उन्होंने मतदाता सूची के चार सेट्स को एक साथ लाकर लाखों डॉक्यूमेंट्स को एक डाटासेट बनाया है। सार्थक सिद्धांत को इस कारनामे के लिए खूब तारीफ भी मिल रही है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने एक बयान में उनकी जमकर प्रशंसा की है।CBSE के सिस्टम की भी खोली थी पोलइससे पहले सार्थक सिद्धांत ने CBSE के ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम में गड़बड़ियों की पोल खोली थी।

मार्क्स कम मिलने के बाद उन्होंने अपनी आंसर शीट की स्कैन कॉपी मांगी और बोर्ड के नई चेकिंग सिस्टम की पड़ताल शुरू की। इसमें उन्हें कई खामियां नजर आईं। इसके बाद OSM को लेकर देशभर के विद्यार्थियों और अभिभावकों ने भी आवाज उठाई। बीते 20 नवंबर को सार्थक को टाइम्स की उभरती हुई शख्सियतों की सूची में भी जगह मिली थी।