सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि वह तमिलनाडु के मदुरै जिले में तिरुपरमकुंद्रम पहाड़ी की चोटी पर स्थित दीपथून में पारंपरिक कार्तिगई दीपम नहीं जलाए जाने के मामले में अवमानना याचिका पर सुनवाई करेगा। कोर्ट ने कहा है कि इसके साथ ही वह राज्य सरकार की स्थिति रिपोर्ट का अवलोकन करेगा। इस बीच दीपथून में पारंपरिक कार्तिगई दीपम नहीं जलाए जाने पर तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगी है।राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि मंदिर प्रशासन ने स्थापित परंपराओं और धार्मिक रीति-रिवाजों का हवाला देते हुए स्तंभ पर दीप जलाने की अनुमति नहीं दी।
इसके चलते दीप केवल पारंपरिक स्थान पर ही जलाया गया। मदुरै के जिला कलेक्टर निशांत कृष्ण की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल पंचोली की पीठ को बताया कि दीपथून पर दीप जलाने की व्यवस्था नहीं हो सकी। इस मामले में व्यवस्थाओं के समन्वय की जिम्मेदारी कलेक्टर को दी गई थी।कलेक्टर ने हलफनामा दाखिल कर कहा कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कराने की पूरी कोशिश की, लेकिन मंदिर प्रशासन ने इसे स्थापित परंपराओं और अनुष्ठानों के खिलाफ बताते हुए अनुमति नहीं दी।
इसके लिए उन्होंने अदालत से माफी भी मांगी।सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना कार्रवाई खुद शुरू करने से इनकार कियासुप्रीम कोर्ट ने अपने स्तर पर अवमानना की कार्यवाही शुरू करने से इनकार कर दिया। हालांकि, अदालत ने संबंधित पक्षों को अवमानना याचिका दाखिल करने की छूट दी। पीठ ने कहा कि याचिका दाखिल होने के बाद जरूरत पड़ने पर उचित आदेश पारित किया जाएगा।
पीठ ने कहा, ''याचिका दाखिल कीजिए, फिर हम देखेंगे।'' वरिष्ठ अधिवक्ता गुरु कृष्णकुमार ने अदालत को बताया कि अवमानना याचिका जल्द दाखिल की जाएगी और दोपहर 12:30 बजे इसका उल्लेख करने की अनुमति मांगी।20 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने दिया था आदेशसुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को एक बार के उपाय के तौर पर मंदिर प्रशासन की ओर से अधिकृत छोटी टीम को 24 नवंबर को दीपथून पर कार्तिगई दीपम जलाने की अनुमति दी थी।
अदालत ने जिला कलेक्टर को व्यवस्थाओं की निगरानी करने और उत्सव के तीन दिन के भीतर अनुपालन रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था।इससे कुछ घंटे पहले मंगलवार को मद्रास हाईकोर्ट ने पांच याचिकाओं का निपटारा करते हुए जिला कलेक्टर के उस आश्वासन को दर्ज किया था, जिसमें उन्होंने राज्य अधिकारियों के निर्देश पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने की बात कही थी।
हाईकोर्ट ने यह भी कहा था कि तमिलनाडु के हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती आयुक्त की ओर से दाखिल समीक्षा याचिका लंबित होना आदेश का पालन नहीं करने का आधार नहीं हो सकता।मंदिर प्रशासन ने क्या कहा?मंदिर प्रशासन का कहना था कि ट्रस्टियों ने सर्वसम्मति से मंदिर की स्थापित परंपराओं का पालन करने का फैसला किया है।
इन परंपराओं के अनुसार दीप उचिपिल्लैयार मंदिर में जलाया जाना चाहिए, न कि दीपथून पर। प्रशासन ने दीपथून को ब्रिटिश काल में स्थापित एक सर्वेक्षण पत्थर बताया और कहा कि वह मंदिर की परंपराओं से जुड़े विवरण सुप्रीम कोर्ट के सामने रखेगा।हिंदू श्रद्धालुओं ने लगाए गंभीर आरोपहिंदू श्रद्धालुओं ने अदालत में आरोप लगाया कि दीपम विवाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का जानबूझकर उल्लंघन किया गया।
उन्होंने कहा कि आदेश का पालन नहीं करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए गए और इस तरह कानून का पूरी तरह उल्लंघन हुआ। तमिलनाडु में सीएम <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/vijay data-vars-anchor-text=विजय data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>विजय थलपति के नेतृत्व वाली टीवीके की सरकार है।
श्रद्धालुओं की ओर से अदालत में कहा गया कि आदेश का पालन न करने की जानबूझकर कोशिश की गई और इसमें संबंधित पक्ष सफल भी रहे। उन्होंने इसे कानून का पूर्ण उल्लंघन बताया।श्रद्धालुओं ने दीपथून पर लौ पहुंचाने की मांग कीश्रद्धालुओं ने यह सुझाव भी दिया कि जहां दीप जलाया गया था, वहां से लौ लेकर विवादित दीपथून पत्थर के स्तंभ पर स्थापित की जाए।
सुप्रीम कोर्ट ने इस मांग पर उनसे आवेदन दाखिल करने को कहा। अदालत ने कहा कि आवेदन मिलने के बाद वह उचित आदेश पारित करेगी। इस मामले का उल्लेख न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली की पीठ के समक्ष किया गया।क्या बोली राज्य सरकार?सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के वकील ने पीठ को बताया कि उन्हें मामले में हुए घटनाक्रम का विवरण देते हुए स्थिति रिपोर्ट दाखिल करनी है।
उन्होंने पीठ से मामले पर सुनवाई करने का अनुरोध करते हुए कहा कि दुर्भाग्यवश दीपथून में पारंपरिक दीप नहीं जलाया जा सका। वहीं, दीप जलाने की अनुमति मांगने वाले याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता ने इस घटनाक्रम को ''बेहद दुर्भाग्यपूर्ण'' करार दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मद्रास उच्च न्यायालय को सूचित किया था कि निषेधाज्ञा लागू है और प्रचलित धार्मिक परंपराओं के अनुसार विवादित स्थल पर दीप जलाने की अनुमति नहीं है।24 नवंबर को परंपरागत मंडप में जलाया गया था दीपतिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर 24 नवंबर 2026 को कार्तिगई दीपम जलाया गया था।
हालांकि, दीप को विवादित दीपथून पत्थर के स्तंभ पर जलाने के बजाय पारंपरिक उची पिल्लैयार दीप मंडपम में जलाया गया। यह वही दीपथून स्तंभ है, जो दरगाह के पास स्थित है और दीप जलाने को लेकर विवाद का केंद्र बना हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद दीप को इस विवादित स्तंभ पर नहीं जलाया गया।इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 24 नवंबर को एक बार के उपाय के तौर पर कार्तिगई दीपम जलाने की अनुमति देते हुए मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ के निष्कर्षों पर रोक लगाई थी।
इसके बावजूद दीप कहां जलाया गया, इसे लेकर विवाद बना हुआ है।