मोदी कैबिनेट ने बुधवार को असम के सिलचर में 2,014 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से नए एयरपोर्ट बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/ashwini-vaishnav data-vars-anchor-text=अश्विनी वैष्णव data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट की बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि सिलचर के डोलू में प्रस्तावित नए एयरपोर्ट पर व्यस्ततम समय में 800 यात्रियों को संभालने की क्षमता होगी।
इसकी सालाना यात्री क्षमता 10.1 लाख होगी।फिलहाल सिलचर एयरपोर्ट का स्वामित्व भारतीय वायुसेना और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के पास है। वहां 70 एकड़ में फैले हिस्से से नागरिक विमान सेवाओं का संचालन होता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस परियोजना को मंजूरी दी गई।इस प्रोजेक्ट पर 2,014 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है और इसके लिए वित्त का इंतजाम भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) अपने आंतरिक संसाधनों से करेगा।
वैष्णव ने कहा कि नया एयरपोर्ट बराक घाटी और आसपास के पूर्वोत्तर क्षेत्र को हवाई संपर्क उपलब्ध कराने के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने में भी मदद करेगा।डाकघरों के आधुनिकीकरण के लिए 1,141 करोड़ रुपये मंजूरइसके अलावा भी मोदी कैबिनेट में कई अहम फैसले लिए गए हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच साल में डाकघरों के आधुनिकीकरण के लिए 1,141 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।
अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए संवाददाताओं से कहा कि डाक विभाग को मंजूर की गई इस राशि का इस्तेमाल डाक नेटवर्क के आधुनिकीकरण के साथ-साथ चिट्ठी-पत्री और पार्सल सेवाओं को मजबूत करने के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंजूर परियोजनाओं में ग्रामीण डाकघरों का उन्नयन, डाक और पार्सल के परिवहन एवं वितरण की मध्यवर्ती लॉजिस्टिक व्यवस्था को मजबूत करना तथा सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाना शामिल है।वहीं, कैबिनेट बैठक में देश में निर्माण एवं बुनियादी ढांचा उपकरण (सीआईई) विनिर्माण परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 11,000 करोड़ रुपये की योजना को भी मंजूरी दी गई है।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह योजना आठ सालों (वित्त वर्ष 2026-27 से 2033-34 तक) के लिए लागू होगी। वैष्णव ने कहा कि भारत का निर्माण एवं बुनियादी ढांचा उपकरण उद्योग दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा उद्योग है। वित्त वर्ष 2024-25 में इसका बाजार आकार 97,000 करोड़ रुपये था, लेकिन इस क्षेत्र की करीब 45 प्रतिशत जरूरतें आयात से पूरी होती हैं।