लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने APEC शिखर सम्मेलन की एक तस्वीर के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम मोदी को समझौता करने वाला प्रधानमंत्री (Compromised PM) करार दिया। साथ ही यह भी कहा कि अगर आज केंद्र में कांग्रेस की सरकार होती तो भारत का प्रधानमंत्री इन तीनों देशों के साथ इस टेबल पर बैठा होता।
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन G3 के एक मेज पर बात करते हुए दिखे रहे हैं।राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, ''अगर कांग्रेस सत्ता में होती तो भारत के प्रधानमंत्री भी इस शक्तिशाली समूह का हिस्सा होते।
एक ऐसा प्रधानमंत्री जो समझौता कर लेता है, वह कभी इस मेज पर नहीं बैठ सकता। आपको बता दें कि 19 नवंबर को चीन के शेनझेन में APEC शिखर सम्मेलन के दौरान डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात हुई। इस शिखर वार्ता में दुनिया के विभिन्न देशों के बीच जारी युद्धों और परमाणु हथियारों के जखीरे को कम करने के प्रयासों पर चर्चा हुई।कांग3ेस ने भाजपा की विचारधारा को ध्वस्त किया: राहुलइससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में कहा है कि उनकी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राजनीतिक विचारधारा को ध्वस्त कर दिया है और इसका असर अगले आठ महीनों में दिखाई देगा।
बुधवार को शिकागो विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ बातचीत के दौरान गांधी ने दावा किया कि भाजपा का आंतरिक ढांचा ढह चुका है और सरकार के मंत्री विपक्ष के संपर्क में हैं तथा उसके साथ जानकारी साझा कर रहे हैं।राहुल गांधी ने प्रोफेसर रॉबर्ट पेप की अध्यक्षता में हुई बातचीत के दौरान कहा, ''हमने आज भारत में राजनीतिक रूप से भाजपा की विचारधारा को मूल रूप से ध्वस्त कर दिया है।
यह खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा कि असंगठित छात्रों के एक समूह ने भाजपा के सरकारी तंत्र पर नियंत्रण को कमजोर कर दिया।उन्होंने कहा, कृपया ध्यान दें कि भारत में पूरा प्रशासनिक तंत्र भाजपा के नियंत्रण में है। पुलिस, खुफिया तंत्र, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस), नौकरशाही, सब कुछ उनके नियंत्रण में है।