कांग्रेस पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि पार्टी ने CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को कमजोर करने का काम किया था। वहीं, सीजेपी नेता सौरभ दास ने लोकसभा सांसद राहुल गांधी की तारीफ कर दी है। उन्होंने कहा है कि राहुल बहुत सभ्य इंसान हैं। हालांकि, दास ने यह भी साफ कर दिया है कि CJP किसी भी पार्टी के साथ जाने की योजना नहीं बना रही है।असम में कांग्रेस के साथ गठबंधन में रह चुकी रायजोर दल ने कांग्रेस पर बड़े आरोप लगाए थे।

पार्टी प्रमुख अखिल गोगोई की तरफ से लिखे गए पत्र में दावा किया गया था कि कांग्रेस क्षेत्रीय दलों को दुश्मन मानती है। साथ ही कहा था कि कांग्रेस ने ही CJP के आंदोलन को कमजोर किया था। फिलहाल, इसपर कांग्रेस या सीजेपी की तरफ से प्रतिक्रिया नहीं आई है।अखिल गोगोई के आरोपगोगोई ने लिखा था, 'सड़कों पर आंदोलन को विभाजित करके और एक वास्तविक जनविद्रोह के साथ कॉम्पिटिशन करके आपकी पार्टी ने CJP के आंदोलन को कमजोर किया।

इससे सत्तारूढ़ सरकार को आंदोलन को नियंत्रित करने का मौका मिला और देश के सामने निर्णायक संघर्ष का जो अच्छा अवसर था वह गंवा दिया गया।'उन्होंने लिखा, 'यह लगातार स्पष्ट होता जा रहा है कि कांग्रेस भाजपा के बजाय क्षेत्रीय दलों और वास्तविक जन आंदोलनों को अपना मुख्य दुश्मन मानती है।' गोगोई ने आरोप लगाया, 'कांग्रेस भाजपा को अपना वैचारिक प्रतिद्वंद्वी बताती है, लेकिन वह लगातार क्षेत्रीय सहयोगियों और स्वतंत्र जमीनी आंदोलनों को कमजोर करने का काम करती है।'सौरभ दास ने की तारीफसीजेपी नेता सौरभ दास ने राहुल गांधी की तारीफ की है।

द एकेएस पॉडकास्ट में पहुंचे दास ने कहा था, 'मुझे लगता है बहुत ही डीसेंट इंसान हैं। सोनिया गांधी जी ने उनको बहुत अच्छी परवरिश दी होगी और मुझे लगता है किसी से भी आप पूछोगे तो वो बताएंगे। एक यूनिफॉर्म ओपिनियन रहेगा। मुझे लगता है कि बहुत कट्टर दूसरे साइड में जो सपोर्टर होंगे वो ना बोले।' उन्होंने कहा, 'लेकिन एक आम सहमति है सबके मन में कि अच्छे इंसान हैं।'क्या कभी राजनीति में उतरेगी सीजेपीदास ने सीजेपी के राजनीतिक दल नहीं बनने की वजह भी बताई है।

उन्होंने कहा था, 'इसको थोड़ा और समझने का जरूरी है कि हमारे इंडिया में हजारों संगठन होंगे, जो अपने स्तर पर काम कर रहे होंगे। वो कभी किसी को प्रॉब्लम हो जाए तो वो सपोर्ट भी करते हैं। वो जैसे वो एकजुटता दे सकते हैं वो करते भी हैं। लेकिन सब लोग अपना रोल निभाते हैं। हमारा भी एक रोल है।'उन्होंने कहा, 'हमारा भी एक तरीका है काम करने का।

हम हमारा भी एक सपोर्ट बेस है। अभी हम लोग सिर्फ और सिर्फ टीम यूथ है। हम किसी की टीम नहीं बनना चाहते। ना ही हम चाहते हैं कि वो लोग हमारे पास आए यह बोलते हुए कि अलायंस कर लीजिए ये वो। हम क्यों अलायंस करें। हम तो राजनीतिक दल हैं नहीं। हमारे ना ही कोई पॉलिटिकल पार्टी बनने में दिलचस्पी है।' उन्होंने कहा, 'मैं बस ये बोल रहा हूं कि सब लोगों का अपना-अपना रोल है प्ले करने का।

अगर कांग्रेस पार्टी का INDIA अलायंस का अपना। उनको अपनी भूमिका निभाने दीजिए। हम चार महीने पहले संगठन हैं। हम तो 4 महीने पहले आए हैं। वो तो सदियों से है। दशकों से उनकी कुछ ताकते हैं। उनका रोल है। उनको निभाने दीजिए वो रोल।' सीजेपी का आंदोलनसीजेपी ने जून जुलाई में दिल्ली के जंतर मंतर पर पेपर लीक के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया था।

तब सरकार के सामने मांग रखी गई थी कि धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री पद से हटाया जाए, जिसे सरकार ने मान लिया था। बाद में प्रल्हाद जोशी पद पर आए। सरकार ने सीजेपी की मुआवजा समेत अन्य मांगों को भी स्वीकार कर लिया था, जिसके बाद आंदोलन खत्म हो गया था। इसी बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया था।