जम्मू-कश्मीर में हाल ही में दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (SPO) के बाद बयानबाजी तेज हो चुकी है। बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने आरोप लगाया कि दोनों ही हत्या का आदेश एक मस्जिद से दिया गया था। उनके इस बयान के बाद हंगामा मच गया। किश्तवाड़ की जामा मस्जिद के इमाम और 'इस्लामी मरकज-ए-मजलिस शूरा' के चेयरमैन फारूक किचलू ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा कि पूरे जिले के इमामों से उन्होंने बात की है और यह दावा झूठा निकला है।किश्तवाड़ की विधायक शगुन परिहार ने SPO बाबी चंद और रशपाल कुमार की हत्या के बाद यह भी दावा किया था कि इन दोनों अधिकारियों के रास्ते की जानकारी आतंकियों को लीक कर दी गई थी। विधायक ने शुक्रवार देर शाम तक इमाम के बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।601 मस्जिदों के चेयरमैन में किचलूआपको बता दें कि किश्तवाड़ में शुक्रवार की नमाज के बाद लोगों को संबोधित करते हुए किचलू ने कहा, मेरे सूत्रों के अनुसार मस्जिद से SPO की हत्या का आदेश देने जैसी कोई बात नहीं हुई है।

मैं किश्तवाड़ की 601 मस्जिदों के इमामों का चेयरमैन हूं। मैंने अपने सूत्रों से पुष्टि की है, उन्होंने बताया कि यह सच नहीं है।छात्र को हुआ गलती का एहसास: इमामइमाम किचलू ने बताया कि उनके एक छात्र ने उन्हें जानकारी दी कि जिस व्यक्ति ने सबसे पहले यह आरोप लगाया था, वह उनसे मिलना चाहता है। इमाम ने उस व्यक्ति की पहचान नहीं बताई।

इमाम ने कहा, छात्र ने बताया कि उस व्यक्ति को अपनी गलती का एहसास हो गया है कि उसने जो कहा था वह झूठ था। मैंने कहा कि कोई बात नहीं हम एक ही जगह के रहने वाले हैं। पड़ोसी हैं। फिर उसने कहा कि उससे गलती हो गई है और वह इसे सुधारना चाहता है।माफी मांग लीजिए, मामला खत्म: इमामउन्होंने आगे कहा, मैंने उससे कहा कि आज हम सोशल मीडिया के दौर में जी रहे हैं।

यह पुराना जमाना नहीं है जब हम किसी के कान में फुसफुसाकर बात कह देते थे। आप सोशल मीडिया पर माफी मांग लीजिए, मामला खत्म हो जाएगा। इमाम ने कहा कि वह सांप्रदायिक सद्भाव के पक्षधर हैं।उन्होंने बताया कि विधायक टिप्पणियों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने के कई लोगों के सुझावों का विरोध किया था। उन्होंने कहा, अगर किसी ने कुछ कहा और अब उसे लगता है कि उसने गलत किया है तो हमारे लिए इतना ही काफी है।एलजी से मिलीं विधायकआपको बता दें कि इस हत्या के बाद पिछले हफ्ते पोस्ट किए गए एक वीडियो में कुछ अज्ञात स्थानीय लोग विधायक के सामने मस्जिद से ऐलान का आरोप लगाते हुए दिखे।

उन्होंने बाद में इस बात को सार्वजनिक किया था। गुरुवार को विधायक दचन के लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के पास गईं। आपको बता दें कि दचन में ही दोनों एसपीओ रहते थे।