इस साल सितंबर आखिर में शेयर बाजार में उतारा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) मार्केट कैप (यूएस डॉलर टर्म में) के लिहाज से दुनिया का पांचवां बड़ा स्टॉक एक्सचेंज बन गया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने अमेरिका के नैस्डेक और हांगकांग के HKEX को भी पीछे छोड़ दिया है। यह तुलना केवल पब्लिकली ट्रेडेड स्टॉक एक्सचेंज ऑपरेटर्स के बीच है।

NSE के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 2.8 पर्सेंट के उछाल के साथ 2251 रुपये पर पहुंच गए। कारोबार के आखिर में एक्सचेंज के शेयर 2220.30 रुपये पर बंद हुए।मार्केट कैप के हिसाब से नौवीं बड़ी लिस्टेड कंपनी बन गई NSEनेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के शेयरों में हाल में जबरदस्त तेजी आई है। इस जबरदस्त उछाल के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज या एनएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से देश की नौवीं बड़ी लिस्टेड कंपनी बन गई है।

एनएसई, कोटक महिंद्रा बैंक और देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) से भी आगे निकल गई है। शुक्रवार को कारोबार बंद होने के समय नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का मार्केट कैप 5,49,524.25 करोड़ रुपये रहा है। वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 5,13,310.67 करोड़ रुपये और LIC का मार्केट कैप 5,18,143.81 करोड़ रुपये रहा है।डॉलर टर्म में इतना रहा NSE का मार्केट कैपडॉलर टर्म में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का मार्केट कैप 59.33 बिलियन डॉलर रहा है।

वहीं, अमेरिका के नैस्डेक का मार्केट कैप 57.6 बिलियन डॉलर और हांगकांग एक्सचेंजेज एंड क्लीयरिंग (HKEX) का मार्केट कैप 57.38 बिलियन डॉलर रहा। न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज की पैरेंट कंपनी इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज (ICE) का मार्केट कैप 95 बिलियन डॉलर रहा। मार्केट कैप के लिहाज से यह सबसे बड़ा लिस्टेड एक्सचेंज है।लिस्टिंग के बाद से एक्सचेंज के शेयरों में कितना उछाल?नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के शेयर इस महीने करीब 26 पर्सेंट उछल गए हैं।

एक्सचेंज के शेयर 24 सितंबर 2026 को बीएसई पर लिस्ट हुए थे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के शेयर अपने आईपीओ प्राइस 1785 रुपये के मुकाबले 23 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL), मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे वैल्यूड कंपनी बनी हुई है, इसका मार्केट कैप शुक्रवार को 18,60,859.40 करोड़ रुपये रहा है।

<a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/business/market-stats/stocks-bharti-airtel-share-price-nse-bse-s0003039 data-vars-anchor-text=भारती एयरटेल data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story data-vars-market-stock-id=S0003039 data-vars-market-stock-name=Bharti Airtel data-vars-market-stock-abbr=BHARTIARTL>भारती एयरटेल और जियो प्लेटफॉर्म्स क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर रही हैं।डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है।

शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।