IIT 6000 New Seats Updates for Students: देश के IITs में पढ़ाई करने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए आने वाले समय में ज्यादा मौके देने की तैयारी है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई केवल कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल या सिविल इंजीनियरिंग तक सीमित नहीं रहने वाली है। रोबोटिक्स, फिजिकल AI और स्पेस टेक्नोलॉजी जैसे फील्ड के लिए का रास्ता भी तैयार किया जा रहा है।एक नई पहल के तहत IITs में करीब 6,000 सीटें बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।
इसकी शुरुआत 2027 से होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि इस पहल का छात्रों को क्या फायदा मिलेगा और किन नए टेक्निकल फील्ड में पढ़ाई के ज्यादा मौके मिलेंगे।IITs में बढ़ाई जाएंगी 6,000 सीटें, इन ब्रांच पर फोकसIITs में सीटें बढ़ाने की योजना के तहत अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और PhD लेवल पर प्रोग्राम शुरू करने की तैयारी है।
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, इस पहल में भूपत और ज्योति मेहता फैमिली फाउंडेशन कई IITs के साथ मिलकर काम करेगा। प्रस्तावित 6,000 सीटों में सबसे बड़ा हिस्सा रोबोटिक्स और फिजिकल AI का होगा। इसके अलावा स्पेस इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के लिए भी अलग से अवसर तैयार किए जाएंगे। प्रस्तावित सीटों इस प्रकार रहेंगी- रोबोटिक्स और फिजिकल AI- 5,000 सीटें।
स्पेस इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी- 1,000 सीटें।एकेडमिक लेवल में बैचलर ऑफ टेक्नोलाॅजी (BTech), मास्टर डिग्री और PhD के कार्यक्रम शामिल होंगे। इस तरह से यह पहल केवल ग्रेजुएशन की पढ़ाई तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि हायर एजुकेशन और रिसर्च के अवसर भी देने पर केंद्रित होगी।रोबोटिक्स और फिजिकल AI में क्या पढ़ाया जाएगा?रोबोटिक्स और फिजिकल AI ऐसी फील्ड हैं, जिनमें मशीनों को वास्तविक दुनिया में काम करने, आसपास के माहौल को समझने और परिस्थितियों के अनुसार डिसीजन लेने योग्य बनाने पर फोकस किया जाता है।
प्रस्तावित कार्यक्रमों में कैंडिडेट्स को केवल रोबोट चलाने की जानकारी नहीं दी जाएगी, बल्कि उनके डिजाइन, निर्माण, सॉफ्टवेयर और नियंत्रण प्रणाली को समझने का मौका भी मिलेगा।इन कोर्सेस में मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर आधारित तकनीकों को एक साथ जोड़ा जाएगा। मशीन लर्निंग और कंप्यूटर विजन जैसे विषय भी पढ़ाई का हिस्सा होंगे।
इन कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से इन विषयों पर फोकस रहने की उम्मीद है- मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस। कंप्यूटर विजन और सेंसर टेक्नोलॉजी। रोबोट के डिजाइन और निर्माण की तकनीक। मशीनों को नियंत्रित करने वाले सिस्टम। डिजिटल ट्विन और फाउंडेशन मॉडल। ह्यूमनॉइड और लेग्ड रोबोट। स्वॉर्म रोबोटिक्स और सॉफ्ट रोबोटिक्स।इन विषयों से कैंडिडेट्स को ऐसी तकनीक विकसित करने की समझ दी जाएगी, जिसका इस्तेमाल उद्योगों, स्वास्थ्य सेवाओं, कृषि और दूसरे क्षेत्रों में किया जा सके।
भूपत और ज्योति मेहता फैमिली फाउंडेशन का IITs के साथ यह सहयोग नया नहीं है। फाउंडेशन 2019 से देश के 6 IITs के साथ मिलकर अलग-अलग एकेडमिक सेंटर और स्कूल खोलने की दिशा में काम कर रहा है।