तमिलनाडु में जिला कलेक्टर को कथित तौर पर अश्लील संदेश भेजने के मामले में तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के विधायक सी. अरुल विग्नेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार शाम उन्हें उनके आवास से हिरासत में लिया। इस मामले में कलेक्टर की शिकायत के बाद जांच चल रही थी और मद्रास हाईकोर्ट ने जांच की निगरानी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया था।कलेक्टर की शिकायत पर दर्ज हुआ था केसपुलिस के मुताबिक, अरुल विग्नेश को शुक्रवार शाम टी.

रामासामी नगर स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया। कल्लाकुरिची जिला कलेक्टर ने 23 नवंबर को जिले के पुलिस अधीक्षक आई. शनाज के पास शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद महिला पुलिस थाने ने 25 नवंबर को विधायक को समन जारी किया था।सीएम <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/vijay data-vars-anchor-text=विजय data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>विजय थलपति के विधायक के खिलाफ तमिलनाडु महिला उत्पीड़न निषेध कानून की धारा 4 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75 (यौन उत्पीड़न), 78 (पीछा करना) और 132 (सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी करने से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का इस्तेमाल) के तहत मामला दर्ज किया गया है।हाईकोर्ट ने जांच की निगरानी के दिए थे निर्देशमामले की जांच को लेकर बढ़ते सवालों के बीच मद्रास हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को किसी भी आरोपी को बचाने के प्रति आगाह किया था।

अदालत ने जांच की निगरानी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से कराने का निर्देश दिया था। इसके बाद तमिलनाडु सरकार ने तिरुप्पुर की पुलिस अधीक्षक सृष्टि सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया। जांच की निगरानी पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) एन. कामिनी कर रही हैं।60 दिनों में जांच पूरी करने का निर्देशयौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए सरकार ने एक आंतरिक शिकायत समिति भी गठित की है।

इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ आईएएस अधिकारी काकरला उषा कर रही हैं, जो पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और वन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं। समिति को कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) कानून, 2013 के प्रावधानों के तहत 60 दिनों के भीतर जांच पूरी करने को कहा गया है।राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी मामले का स्वतः संज्ञान लिया है।

आयोग ने तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक महेश कुमार अग्रवाल को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। आयोग ने कलेक्टर की ओर से वरिष्ठ अधिकारियों को की गई शिकायतों की भी जांच करने को कहा है।विधायक ने आरोपों को बताया फर्जी, स्टालिन ने सरकार को घेराअरुल विग्नेश ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें फर्जी खबर और बेबुनियाद बताया है।

वहीं, ऊर्जा संसाधन एवं कानून मंत्री सी. टी. आर. निर्मल कुमार ने आरोपों को विपक्षी डीएमके और उसकी सांसद कनिमोझी करुणानिधि की ओर से TVK सरकार के खिलाफ चलाया जा रहा नैरेटिव बताया। हालांकि, डीएमके अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने सरकार की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि शुरुआत में सरकार ने विधायक को बचाने और कलेक्टर की शिकायत को खारिज करने की कोशिश की।स्टालिन ने कहा कि मंत्रियों से लेकर गठबंधन के नेताओं तक, सभी ने अरुल विग्नेश के पक्ष में बयान दिए और उन्हें सही ठहराने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि दबाव के बावजूद कलेक्टर ने साहस दिखाते हुए औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। स्टालिन के मुताबिक, मद्रास हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी और राष्ट्रीय महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद विधायक की गिरफ्तारी हुई। डीएमके ने मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।