केंद्र सरकार के संशोधित परिसीमन विधेयक को समर्थन देने का ऐलान करते ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं। अभिनेता से राजनेता बने विजय थलपति की पार्टी 'तमिलगा वेत्री कझगम' (TVK) ने शनिवार को स्टालिन पर तीखा हमला बोलते हुए सोशल मीडिया पर उनकी एक एडिट की गई तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ड्रेस में दिखाया गया है।TVK की आईटी विंग ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में तंज कसा, स्टालिन, उर्फ सावरकर 2.0।
यही नहीं, एक और एनिमेटेड पोस्ट में एमके स्टालिन और उनके बेटे और उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन को आरएसएस के सदस्य के रूप में शपथ लेते हुए दिखाया गया। इस पोस्ट के साथ लिखा गया, वो पल जब वे पूरी तरह से 'संघी' बन गए!डीएमके ने क्यों बदला अपना रुख?सियासी गलियारों में यह हंगामा तब शुरू हुआ जब डीएमके ने संसद के आगामी <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/parliament-special-session data-vars-anchor-text=विशेष सत्र data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>विशेष सत्र में सरकार के संशोधित परिसीमन बिल का समर्थन करने का फैसला किया।
पार्टी के उप महासचिव और सांसद ए. राजा ने कहा कि नए विधेयक में सभी राज्यों की लोकसभा सीटों में 50 फीसदी की एकसमान बढ़ोतरी का प्रावधान है। बता दें कि संसद में डीएमके के पास लोकसभा में 22 और राज्यसभा में 8 सांसद हैं, जिनकी भूमिका इस बिल को पास कराने में बेहद अहम मानी जा रही है।स्टालिन की सफाई- 'यह तमिलनाडु के तीन साल लंबे संघर्ष की बड़ी जीत'आलोचनाओं के बीच अपने फैसले का बचाव करते हुए एमके स्टालिन ने संशोधित विधेयक को परिसीमन के मुद्दे पर तमिलनाडु के तीन साल लंबे संघर्ष की एक बड़ी जीत करार दिया।
उन्होंने कहा कि इस बिल में 2024 के विधानसभा प्रस्ताव में उठाई गई उनकी पार्टी की दो प्रमुख मांगों को मान लिया गया है।स्टालिन ने स्पष्ट किया कि नए प्रस्ताव में परिसीमन का आधार हालिया जनसंख्या के आंकड़ों को नहीं बनाया गया है, जिसका डीएमके यह कहते हुए विरोध कर रही थी कि इससे उत्तर भारत के राज्यों को अनुचित फायदा होगा।
इसके बजाय, संसदीय प्रतिनिधित्व तय करने के लिए 1971 की जनगणना के अनुपात को ही आधार रखा गया है।मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस व्यवस्था से संसद में तमिलनाडु की मौजूदा हिस्सेदारी का प्रतिशत बरकरार रहते हुए उसकी लोकसभा सीटें बढ़ेंगी, जिससे अगले 25 वर्षों तक राज्य के राजनीतिक हित पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। गौरतलब है कि डीएमके ने इससे पहले अप्रैल में लाए गए परिसीमन बिल के पुराने स्वरूप का कड़ा विरोध किया था और इसे जल्दबाजी में लाया गया कदम बताते हुए सदन में गिरवाने में मुख्य भूमिका निभाई थी।