30 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में केंद्र सरकार की तरफ से लाए जा रहे 'परिसीमन विधेयक 2026' (Delimitation Bill) और इससे जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को रोकने के लिए विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। हालांकि, सदन के भीतर संख्याबल के लिहाज से विपक्ष के सामने इस बार बेहद कठिन चुनौती खड़ी है।

संभावित टूट और खरीद-फरोख्त की आशंकाओं के बीच कई विपक्षी दलों ने अपने सांसदों को रविवार तक दिल्ली पहुंचने का निर्देश दिया है, जबकि गठबंधन की ओर से शनिवार को डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन से सार्वजनिक अपील करने की भी तैयारी की जा रही है।शुक्रवार को 10 जनपथ पर हुई कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक के बाद पार्टी ने साफ कर दिया कि वह इस विधेयक के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेगी।

लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने पत्रकारों से कहा, सरकार परिसीमन विधेयक को वापस लाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस की मांग शुरू से स्पष्ट रही है- लोकसभा की मौजूदा सदस्य संख्या बरकरार रखी जाए, इसी मौजूदा संख्या पर 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू किया जाए और अगले 25 सालों तक लोकसभा में अलग-अलग राज्यों के अनुपात को फ्रीज रखा जाए।

लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/amit-shah data-vars-anchor-text=अमित शाह data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>अमित शाह महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन कराना चाहते हैं।'धोखाधड़ी से दो-तिहाई बहुमत' जुटाने का आरोपगौरव गोगोई ने परिसीमन आयोग की संरचना पर भी गंभीर सवाल उठाए, जिसमें कानूनन मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) की ओर से नामित चुनाव आयोग का एक सदस्य शामिल होना है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पहले वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के जरिए यह तय करने की कोशिश की कि कौन वोट दे सकता है और कौन नहीं, और अब परिसीमन के जरिए यह तय करना चाहती है कि लोग कहां वोट दे सकते हैं और कहां नहीं। उन्होंने चुनाव आयोग को सरकार की कठपुतली बताते हुए कहा कि भाजपा का अंतिम लक्ष्य संविधान बदलना है।वहीं, कांग्रेस के संचार महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मोदी सरकार पर लोकसभा में धोखाधड़ी से दो-तिहाई बहुमत जुटाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि यह विशेष सत्र महिला आरक्षण के लिए नहीं है- वो कानून तो 2023 में ही पारित हो चुका है जिसे तीन साल से ठंडे बस्ते में डाल रखा गया है। यह सत्र केवल परिसीमन के लिए बुलाया गया है, जिसकी कमान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के हाथों में होगी, जिन्होंने वोटर लिस्ट की निष्पक्षता को नष्ट कर दिया है।इंडिया गठबंधन की बड़ी बैठक, व्हिप जारी करने की तैयारीसंसद के शीतकालीन/मानसून सत्र के विस्तार के रूप में बुलाया गया यह विशेष सत्र लोकसभा में 30 नवंबर से और राज्यसभा में 2 दिसंबर से शुरू होकर 3 दिसंबर तक चलेगा।

इससे पहले शनिवार सुबह 11:30 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर विपक्षी दलों की संयुक्त बैठक बुलाई गई है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह देश की जनता के खिलाफ एक बड़ा जाल बिछा रहे हैं, जिसके खिलाफ सभी विपक्षी दलों से संपर्क किया जा रहा है।तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राज्यसभा नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने बताया कि सभी विपक्षी दल अपने सांसदों को तीन-लाइन का व्हिप जारी करेंगे, ताकि विधेयक के खिलाफ मतदान अनिवार्य हो सके।

उन्होंने कहा कि कुछ दलों ने सांसदों को रविवार तक दिल्ली बुला लिया है, जबकि एक और वरिष्ठ नेता ने स्वीकार किया कि सांसदों को संभावित टूट से बचाने के लिए सुरक्षित रखा जा रहा है। ओ'ब्रायन ने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के फोन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि विपक्ष को विधेयक की जानकारी पहले 'एक्स' के जरिए मिली, जो विपक्षी नेताओं से व्यवहार करने का सही तरीका नहीं है।स्टालिन को मनाने की कोशिश और संसद का बदला हुआ गणितइस बार विपक्ष की सबसे बड़ी चिंता अपने ही सहयोगी दलों का रुख है।

CPI-M महासचिव एमए बेबी ने कहा कि उन्होंने राज्य नेताओं को एमके स्टालिन से बात करने को कहा है ताकि वे परिसीमन विधेयक का समर्थन न करें। वीसीके प्रमुख थोल थिरुमावलवन ने भी डीएमके से अपील की है कि जिस तरह पिछली बार उसके विरोध से यह विधेयक गिरा था, इस बार भी वह अपनी राजनीतिक विरासत को देखते हुए जनता को निराश न करे।दरअसल, अप्रैल 2026 में जब सरकार ने पहली बार 131वां संविधान संशोधन विधेयक पेश किया था।

तब बिल को पास कराने के लिए 181 सांसदों का समर्थन चाहिए थे, लेकिन इंडिया गठबंधन ने 230 वोट जुटाकर इसे गिरवा दिया था। लेकिन इस बार विपक्ष के खेमे में कम से कम 57 सांसदों की कमी होने का खतरा मंडरा रहा है।डीएमके के 22 और टीएमसी के 20 बागी सांसदों के विधेयक का समर्थन करने की चर्चा है।<a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/shivsena data-vars-anchor-text=शिवसेना data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>शिवसेना (UBT) के नौ में से छह सांसद पहले ही <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/eknath-shinde data-vars-anchor-text=एकनाथ शिंदे data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>एकनाथ शिंदे गुट में जा चुके हैं।<a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/sharad-pawar data-vars-anchor-text=शरद पवार data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (SP) ने भी संशोधित परिसीमन विधेयक का समर्थन करने के संकेत दिए हैं।इसके अलावा टीएमसी के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी पर सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबन की तलवार लटक रही है, जिसे रद्द करने के लिए अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है।हालांकि, विपक्षी खेमे के कुछ नेताओं का दावा है कि डीएमके और एनसीपी (SP) के सभी सांसद परिसीमन के पक्ष में नहीं हैं और उनमें से कुछ विधेयक के खिलाफ वोट डाल सकते हैं।

उधर, राजद नेता <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/tejashwi-yadav data-vars-anchor-text=तेजस्वी यादव data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>तेजस्वी यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है और सभी दलों के साथ चर्चा के बाद ही ऐसा कदम उठाया जाना चाहिए था।