CM Yogi Mother Passed Away LIVE: मनोज तिवारी बोले- इस नुकसान की भरपाई कभी नहींभाजपा सांसद मनोज तिवारी ने योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा है कि हमें उस मां पर गर्व है जिसने योगी आदित्यनाथ जैसे बेटे को जन्म दिया जिन्होंने पूरे देश में अपनी पहचान बनाई है। ईश्वर परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।
धन्य है वह मां जिसने योगी आदित्यनाथ को जन्म दिया। इस नुकसान की भरपाई कभी नहीं की जा सकती।. CM Yogi Mother Passed Away LIVE: मां के निधन की जानकारी मिलने पर सीएम योगी का ऐसा था रिएक्शनसीएम योगी को जिस वक्त मां के निधन की सूचना मिली तब वे गोरखपुर में छात्रों को टैबलेट बांट रहे थे। मंच पर सूचना मिलने के बाद संयमित रहे और कार्यक्रम पूरा किया।.
CM Yogi Mother Passed Away LIVE: नितिन नबीन बोले- अत्यंत दुखद और पीड़ादायकभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी सीएम योगी की मां के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। मां का साया जीवन का बहुत बड़ा संबल होता है।
उनके जाने से उपजे दुख को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और योगी आदित्यनाथ जी और समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।. CM Yogi Mother Passed Away LIVE: अखिलेश यादव ने जताया शोक, बोले- विनम्र श्रद्धांजलिसमाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सीएम योगी की मां के निधन पर शोक जताया है।
उन्होंने कहा है कि उप्र के मुख्यमंत्री जी की पूज्य माता जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। विनम्र श्रद्धांजलि के साथ उनकी आत्मा की शांति के लिए हम प्रार्थना करते हैं। शोक संतप्त परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं।. CM Yogi Mother Passed Away LIVE: अनिल बलूनी ने निधन को बताया हृदयविदारकगढ़वाल के सांसद अनिल बलूनी ने योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर शोक जताया है।
उन्होंने कहा है कि योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। मां की ममता, स्नेह और उनका आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल धरोहर होते हैं। मां का साया सिर से उठ जाना जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं। इस दुख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं योगी जी और उनके समस्त परिवार के साथ हैं।
भगवान बद्री विशाल दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।'. CM Yogi Mother Passed Away LIVE: पीएम मोदी ने सीएम योगी से की बातयोगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर पीएम मोदी ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने सीएम से बात की है।. CM Yogi Mother Passed Away LIVE: विष्णु देव साय ने श्रद्धांजलि दीछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
साय ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर शोक संदेश साझा करते हुए कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है। एक पुत्र के लिए मां ही उसकी पूरी दुनिया होती है। मां का निःस्वार्थ प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती।. CM Yogi Mother Passed Away LIVE: बाबा रामदेव ने योगी की मां को दी विनम्र श्रद्धाजंलि CM Yogi Mother Passed Away LIVE: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर योगगुरु बाबा रामदेव, मुनि चिदानंद समेत बड़ी संख्या में संतों व श्रद्धालुओं ने शाेक व्यक्त करते हुये दिवंगत आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन रखा।
बाबा रामदेव ने कहा कि जिन माता ने योगी आदित्यनाथ जैसे राष्ट्र के त्याग समर्पण और सेवा देकर कुशल प्रशासक को जन्म दिया वे धन्य हैं। उन्होंने योगी से बातचीत का जिक्र करते हुये बताया कि मुख्यमंत्री मां के निधन के कारण कथा में शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सम्मिलित नहीं हो सकेंगे।. CM Yogi Mother Passed Away LIVE: गृह मंत्री अमित शाह ने श्रद्धांजलि दीगृह मंत्री अमित शाह ने भी सीएम योगी की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया।
उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी का निधन अत्यंत दुःखद है। माँ का जाना जीवन की वह क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं होती। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएँ योगी जी और समस्त शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति शांति शांति”. CM Yogi Mother Passed Away LIVE: अंतिम दर्शन के बाद वापस लौटेंगे सीएम योगीमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से लखनऊ होते हुए विमान के जरिए देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह हेलिकॉप्टर से यमकेश्वर हेलीपैड जाएंगे और वहां से सड़क मार्ग से अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचेंगे।
योगी आदित्यनाथ के शाम साढ़े 5 बजे करीब पैतृक गांव पंचूर पहुंचने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार. मां के अंतिम दर्शन करने के बाद वे वापस लखनऊ लौट जाएंगे।. CM Yogi Mother Passed Away LIVE: सांसद चंद्रशेखर आजाद ने श्रद्धांजलि दीCM Yogi Mother Passed Away LIVE: नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने यूपी सीएम योगी की मां के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की श्रद्धेय माता जी श्रद्धेया सावित्री देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री जी एवं उनके समस्त परिवार के साथ हैं। मां को खोने का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।
प्रकृति शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।भावभीनी श्रद्धांजलि एवं विनम्र नमन!'. CM Yogi Mother Passed Away LIVE: बेहद सादगी भरा है सीएम योगी का परिवारCM Yogi Mother Passed Away LIVE: योगी के बड़े भाई मानवेंद्र मोहन उत्तराखंड में ही एक कॉलेज में नौकरी करते हैं। छोटे भाई सेना में है।
योगी आदित्यनाथ की बड़ी बहन शशि देवी हैं। वे पौड़ी गढ़वाल में माता भुवनेश्वरी देवी मंदिर के पास एक छोटी दुकान चलाती हैं। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/uttarakhand/pauri/who-are-the-members-of-uttar-pradesh-chief-minister-yogi-adityanath-family-201795166274941.html data-vars-page-type=liveblog data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पूरी खबर पढ़ें।>पूरी खबर पढ़ें।.
CM Yogi Mother Passed Away LIVE: मायावती ने दुख जतायाCM Yogi Mother Passed Away LIVE: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।मायावती ने लिखा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के उनके गांव में निधन की खबर बेहद दुखद है।
उन्होंने परिवार और सभी रिश्तेदारों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए ईश्वर से उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।. CM Yogi Mother Passed Away LIVE: जब मां से अंतिम बार मिले थे सीएम योगीCM Yogi Mother Passed Away LIVE: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपनी मां सावित्री देवी से आखिरी मुलाकात इसी साल 8 मई 2026 को हुई थी।
उस समय योगी उत्तराखंड दौरे पर आए थे और पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। इस दौरान वह अपने घर पर ही रुके थे और मां के साथ समय बिताया था।8 मई को जब योगी लखनऊ लौटने के लिए घर से रवाना हो रहे थे, तब वहां का माहौल भावुक हो गया था। रवाना होने से पहले उन्होंने अपनी बुजुर्ग मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था।
घर में मौजूद ग्रामीणों और समर्थकों का भी उन्होंने हाथ जोड़कर अभिवादन किया था। इस दौरे के दौरान योगी ने एक कार्यक्रम में महाविद्यालय परिसर में स्थापित अपने दिवंगत पिता आनंद सिंह बिष्ट की प्रतिमा का अनावरण किया और उन्हें श्रद्धांजलि भी दी थी।. CM Yogi Mother Passed Away LIVE: सीएम योगी ने सारे कार्यक्रम कैंसल किएCM Yogi Mother Passed Away LIVE: सीएम योगी ने मां के निधन पर अपने सारे कार्यक्रम कैंसल कर दिए हैं।
वे देहरादून के लिए रवाना हो रहे हैं। सीएम योगी मां के अंतिम दर्शन के लिए पैतृक गांव पंचूर पहुंचेंगे। कल हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया जाना है।. CM Yogi Mother Passed Away LIVE: अखिलेश ने सीएम योगी की मां को श्रद्धांजलि दीCM Yogi Mother Passed Away LIVE: सीएम योगी की मां के निधन की सूचना पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी दुख जताया है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “उप्र के मुख्यमंत्री जी की पूज्य माता जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। विनम्र श्रद्धांजलि के साथ उनकी आत्मा की शांति के लिए हम प्रार्थना करते हैं। शोक संतप्त परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं।”. CM Yogi Mother Passed Away LIVE: सीएम योगी बच्चों को बांट रहे थे खुशियां, तभी मिली मां के निधन की सूचनाCM Yogi Mother Passed Away LIVE: जब सीएम योगी आदित्यनाथ को अपनी मां के निधन की सूचना मिली, उस समय वो गोरखपुर में एक कार्यक्रम में थे और 50 हजार बच्चों को टेबलेट बांट रहे थे।
<a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/national/mother-of-yogi-adityanath-dies-but-he-continued-his-duty-201795158340823.html data-vars-page-type=liveblog data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पूरी खबर पढ़ें।>पूरी खबर पढ़ें।. CM Yogi Mother Passed Away LIVE: सीएम योगी आ रहे उत्तराखंडCM Yogi Mother Passed Away LIVE: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां सावित्री देवी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने उत्तराखंड स्थित अपने पैतृक गांव आ रहे हैं।
कल हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। . CM Yogi Mother Passed Away LIVE: योगी के भाई ने कंफर्म की निधन की सूचनासीएम योगी की मां सावित्री देवी अंतिम समय में अपने छोटे बेटे महेंद्र के साथ रह रहीं थी। उन्होंने ही सबसे पहले मां के निधन की सूचना कंफर्म की। सावित्री देवी की उम्र 91 साल थी। अधिक उम्र के चलते उन्हें अक्सर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रहती थीं।
14 मई 2024 को भी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। . CM Yogi Mother Passed Away LIVE: 2024 में एम्स में मां के साथ करीब 20 मिनट बिताए थे CM Yogi Mother Passed Away LIVE: 16 जून 2024 को योगी आदित्यनाथ अपनी मां का हालचाल जानने एम्स ऋषिकेश पहुंचे थे।
उनके साथ उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद थे। योगी ने डॉक्टरों से मां के स्वास्थ्य की जानकारी ली और करीब 20 मिनट तक उनके साथ रहे। तब योगी की मां सावित्री देवी आंखों के ऑपरेशन के लिए एम्स में भर्ती हुईं थी।