उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/yogi-adityanath data-vars-anchor-text=योगी आदित्यनाथ data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>योगी आदित्यनाथ की मां का शुक्रवार को निधन हो गया। 91 वर्षीय सावित्री देवी कुछ समय से बीमार चल रही थीं।
जिस समय सीएम के घर से यह दुखद खबर आई वह कर्तव्यपथ पर फर्ज निभा रहे थे। वह उन 50 हजार छात्र-छात्राओं की खुशी में शरीक थे जिन्हें टैबलेट वितरण के लिए गोरखपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी ने पौड़ी गढ़वाल के पंचुर यमकेश्वर स्थित आवास पर सुबह करीब 11 बजे अंतिम सांस ली।
वह अपने छोटे बेटे के साथ योगी के पैतृक गांव में रहती थीं। इधर मां का निधन हो गया था तो उधर सीएम योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर के उस कार्यक्रम में पहुंच गए थे जहां हजारों छात्र-छात्राएं टैबलेट पाने का इंतजार कर रहे थे। सीएम कार्यक्रम में गए, बच्चों को टैबलेट बांटा और पूरी तसल्ली से यूपी के विकास की चर्चा भी की।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने विद्यार्थियों को अपने हाथ में टैबलेट लेकर उन्हें खुशी व्यक्त करने को कहा। मंच से विदा होते वक्त ही सीएम को दुखद सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि सीएम को सलाहकार अवनीश अवस्थी ने यह दुखद सूचना दी।इसके बाद सीएम योगी के आज के कार्यक्रम स्थगित हो गए। गोरखपुर से लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं।
वहां से देहरादून होते हुए पंजूर जाने की संभावना है। शनिवार को हरिद्वार में सीएम की मां का अंतिम संस्कार हो सकता है। पौड़ी जिला के पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया कि सावित्री देवी ने आज अपने पैतृक गांव पंचुर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।संन्यासी जीवन में परिवार छूटा, मां से था योगी का विशेष लगावयुवा अवस्था में ही संन्यास की राह चुन लेने वाले योगी आदित्यनाथ लंबे समय तक परिवार से दूर रहे।
लेकिन मां से उनका लगाव हाल के समय में कई बार तस्वीरों में कैद हुआ। इसी साल मई में वह पैतृक गांव जाकर मां से मिले थे। जून 2024 में जब सावित्री देवी ऋषिकेश एम्स में भर्ती थीं, तब भी सीएम उनके पास पहुंचे थे। वह मां का हाथ पकड़ उनके चेहरे को निहारते रहे। सीएम योगी आदित्यनाथ और उनकी मां की मुलाकात 2022 में भी काफी चर्चित रही, जब वह गांव पहुंचे थे।
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने जाहिर किया दुखउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
उन्होंने कहा कि मां का स्नेह, ममता और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। मां का निधन परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके समस्त परिजनों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने बाबा केदार से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।