कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक सौरभ दास ने शनिवार को मोदी सरकार पर जांच एजेंसियों के गलत तरीके से इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सरकार को खुली चेतावनी देते हुए कहा है कि हिसाब-किताब करने का दिन तेजी से आ रहा है। दरअसल, दास ने उस खबर पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें ईडी ने पिछले दिन पंजाब के चीफ सेक्रेटरी और फाइनेंस डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी को भ्रष्टाचार के एक मामले में समन भेजा है।
दास ने यह भी कहा कि अब ये स्क्रिप्ट काम नहीं करेगी।सौरभ दास ने एक्स पर ईडी के समन भेजे जाने वाली खबर पर कमेंट करते हुए कहा, ''प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार निष्पक्ष और बिना भेदभाव वाले चुनावों को रोकने के लिए जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है, जबकि धोखेबाज ज्ञानू और उसका गैंग चुप है और असल में घोटाले में मदद कर रहा है।
हर चुनाव से पहले विपक्ष शासित हर राज्य में यही स्क्रिप्ट होती है। सरकार को समझना चाहिए कि युवा पीढ़ी सत्ता के ऐसे गलत इस्तेमाल से नफरत करती है और यह स्क्रिप्ट अब काम नहीं करेगी। सरकार का हिसाब-किताब का दिन तेजी से आ रहा है।न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी दी थी कि एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने पंजाब के चीफ सेक्रेटरी और फाइनेंस डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी को संरक्षण और भ्रष्टाचार और सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाने के मामले में समन भेजा है।
चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा को 26 नवंबर को ED के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। इसी पोस्ट पर दास ने सरकार पर निशाना साधा और सरकारी जांच एजेंसियों के गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।पीएम को युवाओं में अपनी सरकार के खिलाफ गुस्से का आभास हो गयाइससे पहले भी दास ने एक खबर पर सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने लिखा था कि प्रधानमंत्री को युवाओं में अपनी सरकार के खिलाफ बहुत ज्यादा गुस्से का आभास हो गया है।
उनकी सरकार कोई भी नौकरी देने या ठीक से परीक्षाएं कराने में पूरी तरह से फेल रही है। स्कूलों की हालत भी बहुत खराब है, जबकि लोगों ने उन्हें और उनकी राज्य सरकारों को सिस्टम बदलने के लिए बहुत ज्यादा पावर दी है। इसके बजाय हर लेवल पर बहुत ज्यादा लेकिन चुपचाप करप्शन है। हमारे पास यूरोपियन या साउथ-ईस्ट एशियाई देशों जैसा एक भी मॉडल शहर नहीं है।
एक भी नहीं। इसके बजाय, हमारे पास घटिया, एंटी-साइंटिफिक, घमंडी और चाटुकारों से भरी सरकारें हैं जो हाई AQI और पटाखों को सही ठहराती हैं। मेरी बात याद रखें- युवा इस घमंडी सरकार को हरा देंगे और कोई भी इल्जाम उन्हें नहीं बचा पाएगा।अपने पुराने काम पर वापस लौटे सौरभ दासमुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगातार हमला बोलने वाले सौरभ दास अब अपने पुराने काम पर वापस लौट आए हैं।
वे स्कूल ठीक करो अभियान के मुद्दे को फिर से उठाने लगे हैं। पिछले दिनों वे सीजेपी के स्कूल ठीक करो अभियान के तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश पहुंचे और बताया कि उन्होंने 20 सरकारी स्कूलों का विभिन्न जिलों में ऑडिट किया है। उन्होंने लिखा, ''हमारे दौरे से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बच्चों को जिन खराब हालात में पढ़ाई करनी पड़ती है, उसकी बहुत चिंताजनक तस्वीर सामने आई है।
हमें सरकारों से बेहतर की मांग करनी होगी। सिर्फ युवा ही ऐसा कर सकते हैं।''