CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं में शुमार सौरभ दास ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी के कुछ वोटर्स भी भाजपा से परेशान चल रहे हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने एक किस्सा भी सुनाया है। फिलहाल, सौरभ उत्तर प्रदेश सीजेपी के स्कूल ठीक करो अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में हैं और स्कूलों के दौरे कर रहे हैं।
पार्टी ने अब तक नए प्रदर्शन का ऐलान नहीं किया है।सौरभ दास से पूछा गया था कि क्या भाजपा के वोटर्स भी सीजेपा का समर्थन कर रहे हैं। द एकेएस पॉडकास्ट में पहुंचे दास ने कहा, 'हमने ये देखा है होते हुए। आज जब हम लोग रोड पर चलते हैं, मेरे साथ कितनी बार हुआ है कि लोग आते हैं, तारीफ करते हैं। फिर एंड में बोलते हैं कि मैं वैसे बीजेपी का सपोर्टर रहा हूं लेकिन अब नहीं।'भाजपा समर्थक से मिलने वाला किस्साइस दौरान CJP नेता ने एक किस्सा भी सुनाया है, जहां उनकी मुलाकात एक भाजपा समर्थक से हुई थी।
उन्होंने कहा, 'हाल ही में ऐसा हुआ, दिवाली पार्टी थी। मेरा दोस्त शायद फॉरेस्ट एसेंशियल्स में जाकर गिफ्ट ले रहा था। वहां पर एक इंसान खड़ा था। उसने बोला कि आप वही है सीजेपी वाले आपके साथ फोटो खिंचवाना है।'उन्होंने कहा, 'फोटो खिंचवाया। फिर बोला कि मैंने वैसा भाजपा समर्थक हूं, लेकिन बहुत कर रहे हैं। बहुत ज्यादा कर दिया है इन लोगों ने।' उन्होंने कहा, 'ये जो लोग हैं ने फैन्स सिटर्स।
इन लोगों का भाजपा के विरोध में हो जाना मैं देख रहा हूं। मैं जहां जाता हूं दिख रहा है ये।'भाजपा वोटर्स पर कस दिया तंजउन्होंने भाजपा के मतदाताओं पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, 'ये जो मॉडरेट वोटर्स हैं भाजपा के। एक्सट्रीम वाले नहीं, जो एकदम ही ब्रेन वॉश हो गए हैं। वो छोड़ दीजिए। वो कभी कबभार लगता है कि वो एक होपलेस गेम भी है।
उनको थोड़ा सच दिखाना रियलिटी दिखाना। वो ऐसे लोग हैं, जो एक्यूआई 3000 प्लस है। फिर बोलते हैं कि नहीं पटाखे फोड़िए क्योंकि इससे कुछ एक्यूआई में फर्क नहीं पड़ता है।' उन्होंने कहा, 'उन लोगों का क्या कर सकते हैं मुझे नहीं पता। मेरे पास जवाब नहीं है।'यूपी में जारी है अभियानसौरभ दास ने गुरुवार को ही एक्स पर पोस्ट किया है।
उन्होंने बताया है कि वह यूपी के स्कूलों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'आज मैं उत्तर प्रदेश में था। हमारे ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत CJP की पश्चिमी यूपी टीम ने राज्य के चार जिलों में 20 सरकारी स्कूलों का सोशल ऑडिट किया। हमारी रिपोर्ट दिखाती है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बच्चे कितनी बुरी हालत में पढ़ने को मजबूर हैं, जो काफी चिंताजनक है।' यूपी में हैं चुनावखास बात है कि उत्तर प्रदेश में 2027 की शुरुआत में चुनाव होने हैं।
इसके अलावा 4 और राज्यों गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और पंजाब में भी विधानसभा चुनाव होंगे। हाल ही में सीजेपी ने अपनी टीम का विस्तार किया है और यूपी, महाराष्ट्र, बिहार समेत 10 जोन में टीमों का ऐलान किया है। इसके तहत पार्टी ने सबसे बड़ी टीम यूपी में उतारी है। पॉडकास्ट में दास ने साफ कर दिया है कि फिलहाल राजनीतिक दल बनने में सीजेपी को की दिलचस्पी नहीं है।
उन्होंने कहा है कि वो अभी एक प्रेशर ग्रुप ही बने रहना चाहते हैं।