ढाका: बांग्लादेश की हाई कोर्ट ने सरकार से 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक के लिए गाइडलाइन तैयार करने को कहा है। इसके साथ ही कोर्ट ने एक्सपर्ट की एक अमेरिकी बनाने का आदेश दिया है। यह कमेटी एल्गोरिदम आधारित कंटेंट के नाबालिगों पर पड़ने वाले असर की जांच करेगी। कोर्ट ने यह आदेश एक याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया।इस याचिका में कहा गया था कि सरकार 16 साल की उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल को कंट्रोल करने वाली कोई नीति नहीं बना पाई है।
इसे सरकार की नाकामी बताया गया था। याचिका को सुनने के बाद जस्टिस सिकदर महमूदुर राजी और जस्टिस फातिमा अनवर की पीठ ने डाक और दूरसंचार विभाग के अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है।एक्सपर्ट की कमेटी बनाने का भी आदेशकोर्ट ने बच्चों पर सोशल मीडिया कंटेंट के असर का आकलन करने के लिए साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट, बाल मनोवैज्ञानिक, बाल रोग और कानूनी एक्सपर्ट की एक समिति गठित करने का भी आदेश दिया है।
एक्सपर्ट की कमेटी इस बात की जांच करेगी कि एल्गोदिरम पर आधारित फीड बच्चों के व्यवहार, ऑनलाइन कंटेंट तक उनकी पहुंच और उनके समग्र विकास को किस तरह प्रभावित करती है।बांग्लादेश की कोर्ट का आदेश ऐसे समय में आया है जब बच्चों पर सोशल मीडिया के असर को लेकर दुनिया भर में चिंताएं बढ़ रही है। दुनिया भर में सरकारें बच्चों को ऑनलाइन कंटेंट से बच्चों को दूर रखने के लिए उपाय कर रही हैं।
वहीं, कुछ देशों ने बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। आइए इन पर नजर डालते हैंइन देशों ने बच्चों की पहुंच पर लगाई रोकऑस्ट्रेलियाऑस्ट्रेलिया ने एक दिसम्बर 2025 में एक अहम कानून लाकर बच्चों के लिए सोशल मीडिया बन कर दिया है। इस कानून के तहत प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को 16 साल से कम उम्र के बच्चों का एक्सेस ब्लॉक करना होगा।
इसे दुनिया के सबसे सख्त नियमों में माना जाता है। कानून का पालन न करने पर कंपनियों को 3.49 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना देना पड़ सकता है।ब्राजीलब्राजील ने इसी साल 17 मार्च से बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को नियंत्रित कर दिया है। देश के कानून के तहत 16 साल से कम उम्र के बच्चों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को किसी अभिभावक से जोड़ना होगा।चीनचीन में बच्चों के लिए खास तैर पर माइनर मोड लागू किया गया है।
इसके तहत डिवाइस के स्तर पर कुछ पाबंदियां लगाई गई हैं और उम्र के हिसाब से ऐप के इस्तेमाल का समय तक करने के लिए खास नियम बनाए गए हैं।जर्मनीजर्मनी ने 13 से 16 साल के नाबालिग माता-पिता की सहमति के बाद ही सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर सकते हैं।ग्रीसग्रीस ने भी 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगाने की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस ने इसी साल 8 अप्रैल को कहा था कि 1 जनवरी 2027 से इसे लागू कर दिया जाएगा।इटलीइटली में 14 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया अकाउंट बनाने के लिए माता-पिता से मंजूरी जरूरी है। 14 साल के ऊपर के लिए कोई रोक नहीं है।ब्रिटेनफरवरी में ब्रिटेन की टेक्नोलॉजी मंत्री लिज केंडल ने बताया कि उनका देश भी ऑस्ट्रेलियी की तरह 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है।फ्रांसफ्रांस की नेशनल एसेंबली ने जनवरी 2026 में 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून को मंजूरी दी है।
इस बिल को सीनेट से पास होना है।