तृणमूल कांग्रेस के सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी शुक्रवार को पुलिसकर्मियों को धमकी देने और सरकारी कामकाज में बाधा डालने के आरोपों से जुड़े एक मामले में गिरीश पार्क थाने में पेश हुए। वह दोपहर 12 बजे के करीब थाने पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक थाने के बाहर जमा हो गए। आपको बता दें कि यह मामला पिछले महीने डायमंड हार्बर से सांसद द्वारा पुलिसकर्मियों के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर गिरीश पार्क थाने में दर्ज प्राथमिकी से संबंधित है।अभिषेक बनर्जी ने 29 अक्टूबर को आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और राज्य सरकार के इशारे पर पुलिस विपक्षी नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार बदलने पर इस तरह की कार्रवाई के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।पुलिस ने दिया था समनउनके इस बयान के बाद 31 अक्टूबर को एक महिला ने गिरिश पार्क थाने में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद 13 नवंबर को पुलिसकर्मी अभिषेक के कालीघाट स्थित आवास पर पहुंचे और उन्हें 20 नवंबर को जांच अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए नोटिस दिया था।थाने में तनाव की स्थितिअभिषेक बनर्जी के पहुंचने के बाद गिरिश पार्क थाने के बाहर तनाव की स्थिति बनी रही।

इस दौरान तृणमूल और भाजपा समर्थकों के बीच तीखी बहस हुई। अभिषेक बनर्जी के थाने में प्रवेश करने के दौरान भाजपा समर्थकों ने उनके खिलाफ 'चोर-चोर' के नारे भी लगाए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि तनाव को और बढ़ने से रोका जा सके।अभिषेक बनर्जी ने की थी भाजपा की आलोचनाइससे पहले अभिषेक बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना की।

अभिषेक बनर्जी ने कहा, गिरीश पार्क थाने ने मुझे आज एक ऐसे मामले में तलब किया गया है जिसमें आरोप है कि मैंने पुलिस अधिकारियों को आने वाले दिनों में न्याय का सामना करने की धमकी दी थी। वहां जाने से पहले मैंने सोचा कि यह देखना उचित होगा कि भाजपा नेताओं ने पिछले कुछ वर्षों में पश्चिम बंगाल पुलिस के बारे में क्या-क्या कहा है।तृणमूल सांसद ने हाल ही में पत्रकारों से कहा था कि उन्हें कुछ भी छिपाना नहीं है और वह पुलिस के समन का जवाब देते रहेंगे।

उन्होंने कहा था, पहले भी जब-जब मुझे समन भेजा गया है, मैं पेश हुआ हूं। भविष्य में भी अगर मुझे समन भेजा जाएगा, तो मैं निश्चित रूप से पेश होऊंगा।