Rajasthan Panchayat Election Result 2026: राजस्थान में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP)को पंचायत चुनावों में करारा झटका लगा है। राज्य के कुल 41 में से 37 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए हुए मतदान के वोटों की गिनती में विपक्षी दल कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर बढ़त बनाई हुई है।

फिलहाल मतगणना जारी है। खास बात ये है कि मुख्यमंत्री भजनलाल के गृह जिले भरतपुर में भी भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। भरतपुर जिला परिषद की 31 में से 21 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है, जबकि वहीं, भाजपा को महज 9 सीटों से संतोष करना पड़ा है।इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में भी भाजपा की गाड़ी फंस गई है।

झालावाड़ की कुल 8 पंचायत समितियों के घोषित परिणामों में कांग्रेस ने 6 पर जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा महज 2 पंचायत समितियों तक सिमट गई। इसी तरह पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में सीकर में शहरी विकास एवं आवास मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पत्नी और उनके दो बेटों को भी करारी हार का सामना करना पड़ा है। मंत्री जी की पत्नी शांति देवी अजीतगढ़ पंचायत समिति के वार्ड नंबर 17 से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही थीं।

इस मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी ने उन्हें 51 वोटों से हरा दिया।एक बेटा लड़ा था निर्दलीय चुनावखर्रा के एक बेटे <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/astrology/gooddess-durga data-vars-anchor-text=दुर्गा data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>दुर्गा सिंह ने वार्ड 19 से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था, उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा।

दुर्गा सिंह खर्रा श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के वार्ड नंबर 19 से निर्दलीय उम्मीदवार थे, जबकि दूसरे बेटे अजय सिंह खर्रा बीजेपी के टिकट पर श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के वार्ड नंबर 20 से चुनाव मैदान में उतरे थे। इस सीट पर कांग्रेस के भैरूलाल वर्मा ने उन्हें 60 वोटों से पराजित किया। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हार ने सीकर के पंचायत चुनाव परिणामों को चर्चा में ला दिया है।पूर्व मंत्री के बेटे-बहू जीतेवहीं, चूरू में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ और बहू कनिका सिंह ने जिला परिषद चुनाव जीत लिया है।

पराक्रम सिंह ने वार्ड 39 से 17,861 मतों के अंतर से जीत दर्ज की, जबकि उनकी पत्नी कनिका सिंह ने वार्ड 23 से 2,384 मतों से जीत हासिल की। राज्य के 41 में से 37 जिलों में पंचायत समिति के 7543 सदस्यों और जिला परिषद के 1275 सदस्यों के लिए हुए चुनाव की मतगणना चल रही है।चार जिलों में नहीं हो रही मतगणनाराज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, राज्य के 41 में से 37 जिलों में जिला परिषद के 1,275 सदस्य पदों के लिए 4,069 उम्मीदवार मैदान में थे जबकि 419 पंचायत समितियों के अंतर्गत आने वाले 7,543 पंचायत समिति वार्डों के लिए 25,108 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे।

इन पदों के लिए 22 अक्टूबर, 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और 14 नवंबर को हुए चार चरणों के चुनाव में 41,480 मतदान केंद्रों पर 2.48 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने वोट डाले। उल्लेखनीय है कि कोटा, बारां, करौली और श्रीगंगानगर को छोड़कर बाकी सभी जिलों में मतगणना हो रही है। इन चार जिलों में मतगणना को 17 दिसंबर तक के लिए टाल दिया गया है क्योंकि मौजूदा जिला परिषदों और पंचायत समितियों का पांच साल का कार्यकाल दिसंबर में पूरा हो रहा है।