हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस पार्टी के बीच विरोध तीखा हो गया है। कांग्रेस सांसद <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/pawan-khera data-vars-anchor-text=पवन खेड़ा data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>पवन खेड़ा की पत्नी ओर नेता कोटा नीलिमा के खिलाफ ओवैसी की टिप्पणी के बाद कांग्रेस पार्टी की तरफ से तीखा बयान सामने आया है।कांग्रेस नेता और प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी के ऊपर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने हैदराबाद सांसद द्वारा महिला कांग्रेस नेता के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने की निंदा की। उन्होंने कहा कि पवन खेड़ा ने अगर ओवैसी के बारे में कुछ बोला था, तो उनको पवन खेड़ा को जवाब देना चाहिए था। लेकिन वह पवन खेड़ा की पत्नी को बीच में लेकर आ गए।ओवैसी और पवन खेड़ा के विवाद पर कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने तीखी टिप्पणी की।

उन्होंने कहा, पवन जी ने ओवैसी के बारे में कुछ बोला। इस पर ओवैसी को क्या करना चाहिए था कि पवन जी को जवाब देना था। लेकिन उन्होंने क्या किया? पवन जी की पत्नी को इसके बीच में लेकर आए। यह दिखाता है कि यह जो ओवैसी है, वह नामर्द है। यह भारतीय संस्कृति का पालन नहीं करता है। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता ने ओवैसी पर निशाना साधते-साधते पीएम मोदी को भी लपेटे में लिया।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भी इसी तरह महिलाओं पर हमला करते हैं। उन्होंने तर्क देते हुए पीएम मोदी के एक पुराने बयान का जिक्र भी किया।ओवैसी बनाम पवन खेड़ा का विवादयह विवाद उस वक्त शुरू हुआ, जब विधानसभा चुनाव के सिलसिले में उत्तर प्रदेश में ऐक्टिव ओवैसी की पवन खेड़ा ने आलोचना की। इसके जवाब में ओवैसी ने एक सभा के दौरान पवन खेड़ा की पत्नी और तेलंगाना कांग्रेस की उपाध्यक्ष कोटा नीलिमा पर निशाना साध दिया।

ओवैसी ने कहा, हैदराबाद में कांग्रेस के एक महाशय अभी बयान दिए। मैं उन महाशय से कहना चाहूंगा कि छोड़ दो तुम्हारे अंगना में क्या काम है। अपने अंगना में देख लो। तुम्हारी पत्नी, तुम्हारी शरीके हयात... तुम्हारी आंखों की ठंडक, तुम्हारी दिले जान... वह इलेक्शन लड़ीं थी हैदराबाद में और जमानत उनकी जब्त हो गई। प्यारे अपनी बेगम की फिक्र कर ले।

हम मर्द लोगों के करीब आ गए नुकसान होगा। हम तुम्हारे बड़ों से मुकाबला कर रहे हैं। बच्चे बीच में नहीं आओ।कांग्रेस ने ओवैसी से की माफी की मांगAIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के इस बयान की कांग्रेस पार्टी की तरफ से जमकर आलोचना की गई है। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ कोटा नीलिमा के खिलाफ की गई टिप्पणियों की निंदा की और इसे अनैतिक बताते हुए बिना शर्त माफी की मांग की।

उन्होंने कहा, ओवैसी को खेड़ा की आलोचना करने, कांग्रेस पार्टी से सवाल पूछने और हमारे राजनीतिक रुख से असहमत होने का पूरा अधिकार है। लेकिन राजनीतिक हिसाब-किताब बराबर करने के लिए किसी महिला की गरिमा का अपमान करना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने जो दिया कि ओवैसी को अपने बयान को वापस लेना चाहिए और उन्हें कोटा नीलिमा से माफी मांगना चाहिए।