परिसीमन बिल (Delimitation Bill) के मुद्दे पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/nda data-vars-anchor-text=एनडीए data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>एनडीए सरकार को समर्थन देने की अटकलों के बीच महाराष्ट्र का सियासी पारा गर्म हो चुका है।

महाराष्ट्र कांग्रेस एक्स पर एक पोस्ट के जरिए शरद पवार, सुप्रिया सुले और उनकी पार्टी के मौजूदा रुख पर तीखी नाराजगी जाहिर की है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक बयान में मार्च 2026 में हुए राज्यसभा चुनाव की याद दिलाई है। कांग्रेस ने बताया है कि किस तरह कांग्रेस पार्टी ने गठबंधन धर्म निभाते हुए 85 वर्ष की उम्र में भी शरद पवार को पुनः राज्यसभा भेजने के लिए निर्णायक भूमिका निभाई थी।महाराष्ट्र कांग्रेस द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि मार्च 2026 में महाराष्ट्र की 7 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हुए थे।

उस समय विधानसभा के संख्याबल के हिसाब से एक उम्मीदवार को जीत के लिए 36 विधायकों के मतों की आवश्यकता थी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के पास केवल 10 विधायक थे, जो अकेले दम पर किसी उम्मीदवार को जिताने के लिए पर्याप्त नहीं थे। विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी (MVA) के अन्य घटक दलों जैसे कि कांग्रेस के पास 16 और <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/shivsena data-vars-anchor-text=शिवसेना data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>शिवसेना (UBT) के पास 20 विधायक थे।कांग्रेस का दावा है कि इस परिस्थिति में सांसद सुप्रिया सुले ने शरद पवार की उम्मीदवारी के लिए कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से समर्थन का अनुरोध किया था।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिना किसी हिचकिचाहट के समर्थन देने की बात कही। महाराष्ट्र कांग्रेस ने बताया कि कांग्रेस ने राज्यसभा सीट पर अपना स्वयं का दावा छोड़ते हुए शरद पवार की उम्मीदवारी का समर्थन किया था। इसके बाद शिवसेना (यूबीटी) ने भी अपना समर्थन दिया।पोस्ट के अंत में महाराष्ट्र कांग्रेस ने मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम पर तंज कसते हुए कहा है कि जिस नेतृत्व को विपक्षी गठबंधन ने एकजुट होकर राज्यसभा भेजा, वही शरद पवार, सुप्रिया सुले और उनकी पार्टी अब परिसीमन कानून पर भाजपा सरकार को समर्थन देने जा रही है।क्या टूट जाएगी महाविकास अघाड़ी?महाराष्ट्र की राजनीति में 2019 के विधानसभा चुनावों के बाद एक अनोखा गठबंधन तैयार हुआ।

कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिवसेना ने मिलकर महाविकास आघाड़ी (MVA) का गठन किया था। इसके बाद शिवसेना और एनसीपी में फूट हुई। मार्च 2026 के राज्यसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन के पास संयुक्त रूप से इतने ही विधायक थे कि वे केवल एक ही सीट पर जीत सुनिश्चित कर सकते थे। ऐसे में किस दल का उम्मीदवार उतरेगा इसे लेकर काफी मंथन हुआ था।

कांग्रेस ने अपने 16 विधायकों के बावजूद अपना दावा त्याग कर शरद पवार के नाम पर सहमति जताई थी।