केंद्र सरकार अप्रैल में भी संविधान संशोधन और महिला आरक्षण विधेयक पेश कर चुकी है। हालांकि दोनों सदनों में दो तिहाई बहुमत ना होने की वजह से यह विधेयक गिर गया था। अब विपक्षी खेमे की पार्टियों को भी अपनी ओर लाने के लिए नए प्रस्तावों के साथ फिर से बिल पेश किया जाना है। अप्रैल में पेश किए गए 131वें संविधान संशोधन विधेयक और अब पेश किए जाने वाले 132वें संविधान संशोधन विधेयक में कई अंतर भी हैं।
एनडीए में शामिल पार्टियों के अलावा अन्य दलों को समर्थन में लाने के लिए इसमें कई परिवर्तन किए गए हैं।संविधान संशोधन विधेयक में 33 प्रतिशत लोकसभा और विधानसभा की सीटें महिलाओँ के लिए आरक्षित करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा 2029 से पहले लोकसभा और विधानसभा की सीटों में 50 फीसदी का इजाफा हो सकता है।
हालांकि इसकी डेडलाइन लिखित में नहीं पेश की गई है।किस बात पर विपक्ष को थी आपत्तिपिछली बार जब बिल पेश किया गया को विपक्षी दलों की इस बात पर आपत्ति थी कि इसमें सभी राज्यों में पहले से निर्धारित अनुपात में ही सीटें बढ़ाने की बात नहीं कही गई थी। दक्षिण के राज्यों को चिंता थी कि जनसंख्या के हिसाब से उत्तर भारत के राज्यों को सीटों का फायदा होगा जबकि साउथ को नुकसान उठाना पड़ेगा।
वहीं अब नए प्रस्ताव के मुताबिक लोकसभा में सीटों की संख्या बढ़कर 816 हो जाएगी। इसमें 35 सदस्य केंद्र शासित प्रदेशों से हो सकते हैं। वहीं सभी राज्यों में 50 फीसदी सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव रखा गया है।131नें संविधान संशोधन विधेयक के दौरान लोकसभा में 528 सदस्य उपस्थित थे। ऐसे में दो तिहाई बहुमत के लिए 352 वोट की जरूरत थी।
हालांकि 54 वोट कम पड़ गए थे। 2014 में सत्ता में आने के बाद पहली बार था जब कोई विधेयक पेश किया गया और वह पास नहीं हो पाया। इसके बाद सरकार ने नए प्रस्ताव में बदलाव किया। इसमें उन बातों का भी ध्यान रखा गया जो कि विपक्ष के दल मांग कर रहे थे।अभी परिसीमन विधेयक को कब से लागू किया जाएगा इसपर कोई स्पष्टता नहीं है।
अभी जनगणना 2027 की प्रक्रिया चल रही है। जनगणना के नए आंकड़ों के हिसाब से लोकसभा क्षेत्रों का दायरा तय कि जाएगा। हालांकि सीटों की संख्या पहले से 50 फीसदी ज्यादा ही होंगी। इसमें अगले 25 साल तक कोई परिवर्तन नहीं होगा। नए प्रस्ताव में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सीटों की संख्या को 2051 तक के लिए फिक्स कर दिया जाएगा।
इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। वहीं राज्यसभा की अधिकतम संख्या 250 ही रहेगी।