Delimitaion Bill: केंद्र सरकार संसद के विशेष सत्र के दौरान परिसीमन बिल पेश करने जा रही है। इसकी तैयारी भी लगभग संपन्न हो चुकी है। इस संविधान संशोधन विधेयक के लिए जरूरी दो तिहाई बहुमत का जुगाड़ हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र सरकार ने तमिलनाडु की डीएमके से मिली सहमति के बाद ही परिसीमन से जुड़े संशोधनों को पेश करने के लिए 30 नवंबर से संसद का एक विशेष सत्र बुलाया गया है।

DMK चीफ एमके स्टालिन ने भी परिसीमन विधेयक के समर्थन का ऐलान कर दिया है। स्टालिन ने कहा कि अप्रैल वाले बिल में डीएमके ने जो दो शर्तें रखी थीं, दोनों मान ली गई हैं। यह पार्टी की बड़ी जीत है।27 नवंबर की सुबह डीएमके अध्यक्ष और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।

इसमें संसदीय दल की नेता कनिमोझी और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने इस मुद्दे पर चर्चा की। दोपहर करीब 12:30 बजे स्टालिन ने अपने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया।स्टालिन ने केंद्र सरकार को याद दिलाया कि DMK ने हमेशा निष्पक्ष परिसीमन की वकालत की है। उन्होंने सरकार के सामने दो मांगें रखीं। पहला यह था कि अगर लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाई जाती है, तो लोकसभा में तमिलनाडु की मौजूदा 7.18 प्रतिशत सीटों की हिस्सेदारी किसी भी हाल में कम नहीं होनी चाहिए।

उनका यह भी कहना था कि 1971 की जनगणना के आधार पर तय किया गया राज्यों के बीच सांसदों की संख्या का मौजूदा अनुपात अगले 25 वर्षों तक वैसा ही रखा जाना चाहिए।कैबिनेट की बैठक में मानी गईं डीएमके की शर्तेंप्रधानमंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/narendra-modi data-vars-anchor-text=नरेंद्र मोदी data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में जब शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक हुई तो सभी राज्यों में लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

केंद्र सरकार के प्रस्ताव से राज्यों के बीच लोकसभा में प्रतिनिधित्व का मौजूदा अनुपात बरकरार रहेगा। माना जा रहा कि इससे सरकार दक्षिणी राज्यों की उस आशंका को दूर करना चाहती है, जिसमें जनसंख्या के आधार पर परिसीमन से यूपी-बिहार जैसे अधिक आबादी वाले राज्यों की लोकसभा सीटें तेजी से बढ़ने और दक्षिणी राज्यों का प्रतिनिधित्व कम होने पर चिंता जताई जा रही है।

लोकसभा की 543 सीटों में 50% बढ़ोतरी की जाएगी, इसके बाद संख्या 850 हो जाएगी, जिसमें केंद्रशासित प्रदेशों की 35 सीटें होंगी।कनिमोझी बनीं संकटमोचक?केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में DMK की प्रमुख मांगों को शामिल कर लिया गाया। DMK के सूत्रों का कहना है कि केंद्र सरकार के प्रस्तावित बदलावों के बारे में कनिमोझी को पहले ही अनौपचारिक रूप से जानकारी दे दी गई थी।

स्टालिन के आवास पर जब बैठक हुई तो कनिमोझी ने उन्हें इसकी जानकारी दे दी। इस पूरे प्रकरण में भाजपा और डीएमके के बीच कनिमोझी एक पुल का काम कर रही थीं। अब DMK ने 28 नवंबर को अपने लोकसभा और राज्यसभा सांसदों की एक बैठक बुलाई है। पूर्व सांसद और DMK प्रवक्ता टी.के.एस. इलांगोवन ने एक स्थानीय समाचार पत्र को बताया कि पार्टी कोई अंतिम फैसला लेने से पहले नए बिल की समीक्षा करेगी।

उन्होंने कहा, अगर हमारी मांगें पूरी हो जाती हैं और तमिलनाडु के साथ-साथ अन्य दक्षिणी राज्यों को कोई नुकसान नहीं होता है तो हम इस प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए तैयार रहेंगे।