लोकसभा में नंबर बढ़े हैं, लेकिन सरकार की राह अब भी पूरी तरह आसान नहीं हुई है। परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े बिल को फिर संसद में लाने की तैयारी के बीच NDA के सामने वोटों का ऐसा गणित है, जिसमें कुछ सांसदों और क्षेत्रीय दलों का रुख पूरा खेल बदल सकता है। पहले जहां सरकार बहुमत से काफी पीछे थी, वहीं अब आंकड़े करीब जरूर आए हैं, लेकिन मंजिल अभी भी दूर है।

ऐसे में सवाल है कि क्या इस बार सरकार जरूरी वोट जुटा पाएगी?दरअसल केंद्र सरकार 30 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक फिर पेश करने की तैयारी में है। इस बिल के जरिए लोकसभा की सीटें बढ़ाने और महिलाओं को लोकसभा व राज्य विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण देने की राह खोलने का प्रस्ताव है।

हालांकि, विधेयक को पारित कराने के लिए सरकार को दोनों सदनों में जरूरी समर्थन जुटाना होगा। लोकसभा में NDA की संख्या बढ़ी है, लेकिन गणित अब भी पूरी तरह उसके पक्ष में नहीं है। कम से कम 6-7 सांसदों की दरकार अभी भी है।30 नवंबर से शुरू होने वाले विशेष सत्र में फिर पेश होगा बिलइस विधेयक को इससे पहले 17 अप्रैल 2026 को लोकसभा में समर्थन नहीं मिल सका था।

उस समय NDA के पक्ष में 298 वोट पड़े, जबकि 230 सांसदों ने विरोध में मतदान किया था। सदन में कुल 528 सदस्य मौजूद थे और मतदान में हिस्सा लेने वालों के दो-तिहाई समर्थन के लिए 352 वोट जरूरी थे। इस तरह सरकार 54 वोट पीछे रह गई थी।लोकसभा में NDA की संख्या बढ़ी, फिर भी 360 वोट का आंकड़ा मुश्किलनवंबर 2026 तक लोकसभा में 540 सांसद हैं और तीन सीटें खाली हैं।

अगर सभी सांसद मतदान करते हैं, तो विधेयक को पारित कराने के लिए 360 वोटों की जरूरत होगी।NDA के पास फिलहाल 320 सांसद हैं। अप्रैल में यह संख्या 293 थी। इसमें 20 बागी तृणमूल कांग्रेस सांसदों और <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/shivsena data-vars-anchor-text=शिवसेना data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>शिवसेना (UBT) के नौ में से छह सांसदों के समर्थन से बढ़ोतरी हुई है।तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों ने NDA को समर्थन देने की घोषणा की है।

हालांकि, आधिकारिक रिकॉर्ड में वे अभी भी TMC सांसद हैं। NCPI के साथ उनके प्रस्तावित विलय को स्पीकर की मंजूरी का इंतजार है। शिवसेना (UBT) के छह सांसद शिवसेना में शामिल हो चुके हैं।इन तीन पार्टियों के समर्थन से भी पूरा नहीं होगा आंकड़ाNDA के बाहर की तीन पार्टियां विधेयक का समर्थन कर सकती हैं। इनमें DMK के 22, NCP (SP) के 8 और YSRCP के 4 सांसद शामिल हैं।अगर तीनों पार्टियां समर्थन करती हैं, तो NDA के पक्ष में अधिकतम 354 वोट हो सकते हैं।

यानी 360 के जरूरी आंकड़े से छह वोट कम। स्पीकर केवल बराबरी की स्थिति में निर्णायक वोट देते हैं, इसलिए अधिकतम संख्या 353 तक ही पहुंच सकती है और तब भी 7 वोटों की कमी रहेगी।हालांकि, इन तीनों पार्टियों ने अभी विधेयक के समर्थन को लेकर अंतिम फैसला नहीं किया है। NCP (SP) ने अप्रैल में विधेयक के खिलाफ मतदान किया था, लेकिन अब उसने कुछ शर्तों के साथ समर्थन की पेशकश की है।

इनमें सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या 50 फीसदी बढ़ाने की मांग शामिल है। वहीं, DMK ने निष्पक्ष परिसीमन की मांग उठाई है और कहा है कि विधेयक संसद में पेश होने के बाद वह अपना फैसला करेगी।सांसदों की गैरमौजूदगी बदल सकती है पूरा गणितविधेयक के लिए 360 वोटों का आंकड़ा तभी जरूरी होगा, जब सभी सांसद मतदान करें।

अगर कुछ सांसद मतदान से दूर रहते हैं, तो जरूरी वोटों की संख्या कम हो सकती है। अगर विधेयक का विरोध करने वाले करीब 10 सांसद मतदान नहीं करते हैं, तो जरूरी समर्थन घटकर लगभग 353 वोट रह सकता है। ऐसी स्थिति में NDA के लिए अपने संभावित समर्थन के साथ विधेयक पारित कराना संभव हो सकता है।राज्यसभा में भी NDA को क्षेत्रीय दलों के सहारे की जरूरतराज्यसभा में कुल 244 सदस्य हैं और एक सीट खाली है।

विधेयक पारित कराने के लिए दो-तिहाई समर्थन के हिसाब से 163 वोट जरूरी हैं। NDA के पास फिलहाल 154 सदस्य हैं, यानी उसे नौ वोटों की कमी है।सबसे अनुकूल स्थिति में BJD के पांच और YSRCP के चार सांसदों का समर्थन मिलने से NDA की संख्या 163 तक पहुंच सकती है। यानी विधेयक पारित कराने के लिए जरूरी आंकड़ा पूरा हो जाएगा, लेकिन किसी एक सांसद की गैरमौजूदगी भी मुश्किल खड़ी कर सकती है।अगर DMK के आठ और NCP (SP) के एक सांसद का समर्थन भी मिलता है, तो NDA के पक्ष में संख्या 172 तक पहुंच सकती है।

वहीं, DMK के मतदान से दूर रहने की स्थिति में जरूरी आंकड़ा घटकर 158 रह सकता है, जो NDA की मौजूदा संख्या से फिर भी अधिक है।क्या कहता है पूरा आंकड़ा?लोकसभा में अप्रैल की तुलना में सरकार के सामने वोटों की कमी काफी कम हुई है। पहले 54 वोटों की कमी थी, जो अब संभावित समर्थन के आधार पर 6-7 वोट तक आ सकती है। राज्यसभा में भी NDA के पास विधेयक पारित कराने का रास्ता है, लेकिन इसके लिए क्षेत्रीय दलों का समर्थन जरूरी होगा।

अंतिम फैसला केवल राजनीतिक दलों के रुख पर नहीं, बल्कि मतदान के दिन सदस्यों की उपस्थिति पर भी निर्भर करेगा।